चंडीगढ़ः पंजाब की पूर्व सेहत मंत्री और श्री दुर्गियाना मंदिर कमेटी प्रधान प्रो. लक्ष्मी कांता चावला की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। खबर वायरल होने के बाद प्रो. चावला को खुद लाइव होकर बताना पड़ा कि वह अभी ठीक हैं और काफी साल जिएंगी। अभी तो उन्हें अयोध्या जाकर प्रभु श्री राम के दर्शन करे हैं। भारत माता की अभी और सेवा करनी है। प्रो. लक्ष्मी कांता चावला की मौत की खबर सोशल मीडिया पर एक पंजाबी चैनल की फेक ID से वायरल हुई।
जिसमें लिखा गया कि पंजाब की पूर्व सेहत मंत्री और मौजूदा दुर्गियाना कमेटी प्रधान लक्ष्मी कांता चावला की दिल्ली में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह दिल्ली स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए एडमिट थीं। ग्रेटर कैलाश कॉलोनी न्यू दिल्ली में उनका संस्कार किया जाएगा। प्रो. चावला की मौत की खबर उड़ने के बाद संत समाज ने भी लाइव होकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
