AdvertisementPunjab Government
SportsShubhman Gill ने परिवार के साथ मनाया 27वां जन्मदिन, Viral हुआ क्रिकेटर...

Shubhman Gill ने परिवार के साथ मनाया 27वां जन्मदिन, Viral हुआ क्रिकेटर का वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खेल: मशहूर क्रिकेटर शुभमन गिल आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे है। शुभमन गिल का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब के फाजिल्का में हुआ था। शुभमन गिल भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान भी हैं। क्रिकेट जगत से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भी मिल रही हैं। इसी के बीच उनका एक वीडियो भी सामने आई है। इसमें गिल अपने परिवार के साथ केक काटते दिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

शुभमन गिल के फैन क्लब अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की गई है। इस वीडियो में वह बड़े साइज का केक काटते दिख रहे हैं। वीडियो में उनका परिवार भी नजर आ रहा है। यह वीडियो फैन क्लब अकाउंट से शेयर किया गया है। केक के ऊपर दाएं और बाएं ओर से काफी मोमबत्तियां भी लगी हुई थी और आगे की ओर बड़े अक्षरों में 27 लिखा था। ऐसा लग रहा था कि जैसे मोमबत्तियों को फूंक मारने के दौरान गिल के पसीने छूट गए हैं। परिवार के साथ उनका सेलिब्रेशन लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाले हैं गिल

भारतीय टीम को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है परंतु शुभमन गिल टी-20 टीम का हिस्सा ही नहीं है। गिल अभी भी शेर-ए पंजाब टी-20 लीग 2026 के लिए खेल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने अपना हाल का मैच अमृतसर सूरमा के खिलाफ 67 रनों की पारी से खेला था। यह मुकाबला गिल की टीम 4 विकेटों से हार गई थी।

6 मैचों में 3 बार जीत चुके हैं गिल

इस टी-20 लीग में शुभमन गिल की टीम फाजिल्का फैल्कंस ने अभी तक 6 मैचों में 3 बार जीत दर्ज की है। पॉइंट्स टेबल में उनकी टीम 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। गिल की टीम ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच श्रीलंका के खिलाफ खेला था। कोलंबो में खेले गए उस दूसरे टेस्ट में गिल ने एक पारी में 50 रन बनाए थे।

गिल अगली बार वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते दिखेंगे। यह 27 सितंबर को शुरु होने वाली है। वेस्टइंडीज की टीम का भारत दौरा 27 सितंबर-17 अक्टूबर तक चलने वाला है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच में 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेलने वाले हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल...

सचिन पायलट पहुंचे Jalandhar, पार्टी नेताओं से चुनाव बारे की चर्चा, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज पंजाब...

कृष्ण कुमार बेदी ने रोहतक के विशेष संस्थानों का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य में...

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल के निर्माण के दौरान एक हादसा हो गया, जब काम...

सचिन पायलट पहुंचे Jalandhar, पार्टी नेताओं से चुनाव बारे की चर्चा, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज पंजाब दौरे के दौरान जालंधर पहुंचे। जहां पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी...