ऊना /सुशील पंडित : पुलिस थाना टाहलीवाल के अंतर्गत किराया और बिजली बिल मांगने पर दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। चमन लाल निवासी वार्ड नंबर-3 टाहलीवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी दुकान 11 माह के लिए प्रभु वर्मा निवासी चंडीगढ़ को किराये पर दी थी।
आरोप लगाया है कि किरायेदार दुकान खाली कर सामान ले गया, लेकिन एक माह का किराया और बिजली बिल नहीं चुकाया। शिकायतकर्ता के अनुसार जब उसने भुगतान की मांग की तो प्रभु वर्मा एक अन्य युवक के साथ उसके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
