Girl in a jacket
HomeNew Delhiदिल्ली में बड़ा हादसा, 4 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की...

दिल्ली में बड़ा हादसा, 4 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग, 9 की मौत, CM ने जताया दुःख , देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: शहर के रिहाइशी इलाके में सुबह तड़के भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 9 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 15 से 16 लोगों को सुरक्षित बहार निकाल लिया गया है। मौके पर रेस्क्यू टीम, पुलिस और दमकल विभाग पहुंची हुई है। अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के विवेक विहार के एक चार मंजिला इमारत के सेकंड फ्लोर में आग गई। जिसके बाद आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धीरे- धीरे दूसरे फ्लोर तक पहुँच गई। सुबह 4 बजे के करीब दमकल कर्मियों को आग लगने की सूचना मिली।

जिसके बाद 12 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक लोगों के शव अलग-अलग फ्लोर से, सीढ़ियों से और छत के पास से बरामद किए गए। आग काफी भीषण थी, जिसके चलते लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिल सका।

AC में आग लगने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, सेकंड फ्लोर के किसी ऐ.सी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जो धीरे धीरे फैलने लगी। आग की लपटे दूर दूर तक दिखाई दी और काले धुएं का गुबार आसमान में छा गया। इस हादसे में 4 पुरुष, 4 महिलाएं और एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत की खबर है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है, आग लगने के असली कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जताया दुःख


इस हादसे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुःख जताया है। CM ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह जान-माल के नुकसान से वे बेहद दुखी हैं और उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की भी कामना की, जिनका इस समय आस-पास के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा की इस हादसे पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रशासन पीड़ितों के परिवारों के साथ मज़बूती से खड़ा है और इस मुश्किल समय में उन्हें हर संभव मदद देता रहेगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -