गुरदासपुरः जिले में 2 पुलिस कर्मचारियों की हत्या के बाद जिस रणजीत सिंह के हुए एनकाउंटर को लेकर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने सवाल उठाए। ऑडियो जारी करके भट्टी ने दावा किया कि पंजाब पुलिस का ये एनकाउंटर फेक है। भट्टी का दावा है कि रणजीत सिंह पुलिस को मारने वालों में शामिल ही नहीं था। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो में भट्टी ने कहा कि पंजाब पुलिस सिखों के खिलाफ जुल्म कर रही है। अगर मैंने पहले पुलिस वालों को मामने का वीडियो डाला था तो मुझे ये भी पता है कि ये कत्ल किसने किए हैं और किसने करवाए हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि एनकाउंटर में मारा गया युवक घटना में शामिल नहीं था। अगर आपने मुझ आरोप पर लगाया है न कि मैंने वीडियो अपलोड की है, अगर मैंने वीडियो अपलोड की है तो मैं यह भी साबित कर दूंगा कि इस लड़के का लेना-देना कोई नहीं है। किसी मामले में शामिल नहीं है। जो आपने फेक एनकाउंटर किया है, फिर कौन जवाबदेह होगा इन चीजों का?
रणजीत सिंह के एनकाउंटर पर Shahzad Bhatti ने पुलिस पर उठाए सवाल#ShahzadBhatti #EncounterCase #RanjitSingh #PoliceAction #PoliceQuestioned #BreakingNews #CrimeNews #PunjabNews #LawAndOrder #PoliceInvestigation #PublicReaction #LatestNews #IndiaNews #JusticeDemand pic.twitter.com/olwMJf2l2B
— Encounter India (@Encounter_India) February 27, 2026
भट्टी ने कहा कि इस मामले में पंजाब पुलिस से जवाब मांगा जाना चाहिए और एनकाउंटर करने वाली टीम से सबूत मांगे जाने चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट में जाकर जांच की मांग करनी चाहिए। मुझसे तो रणजीत सिंह की मां का दुख नहीं देखा जाता। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। शहजाद भट्टी ने जारी ऑडियो में कहा रणजीत सिंह लड़का इन्होंने फेक पुलिस मुकाबले में मारा है, बिल्कुल बेगुनाह और बिना वजह मारा है। पंजाब पुलिस से हम भी एक चीज पूछना चाहते हैं, मैं भी पूछना चाहता हूं कि कभी आपने किसी दूसरे का एनकाउंटर किया है? किसी यूपी वाले का एनकाउंटर किया है? क्यों आप सिर्फ पंजाब के और पंजाबियों के और सिखों के दुश्मन बने खड़े हो। शहजाद भट्टी ने कहा कि ठीक है, इस लड़के का कोई एक सबूत दिखा दो कि किसी चीज के साथ यह लड़का जुड़ा हुआ था।
उसकी गलती यह थी कि वह सिर्फ अपने घर से भागा नहीं था। आपके पास लॉरेंस तो आज तक मरा नहीं, उसका तो आपसे एनकाउंटर हुआ नहीं, जो कि मार कर बंदे को कबूल भी करता है कि मैंने किया है, वह आपसे मरा नहीं आज तक। भट्टी ने कहा कि मैं इस मामले पर बोलना नहीं चाह रहा था, लेकिन उस बच्चे की मां को हमने रोते देखा, इसलिए मजबूरी में ऑडियो जारी कर रहा हूं। आप जो पंजाबियों के ऊपर, सिखों के ऊपर जुल्म कर रहे हो ना, उसे देख कर बोलना पड़ा। थोड़ी सी शर्म करो, क्यों आप पंजाबियों के दुश्मन बने हो।
भट्टी ने कहा कि यह जो भी डीआईजी या डीएसपी है, इसके ऊपर लीगल केस करो ताकि कल को यह किसी का बच्चा न मार सके इस तरीके से। ठीक है। अगर वह कहीं भी शामिल है तो उसका सबूत दिखाएं या फिर कोर्ट बैठा है उसकी सजा का फैसला करने वाला। भागे हुए लोग भी शामिल हैं या नहीं पता नहीं- पुलिस वाले जो दूसरे भी दोनों का नाम ले रहे हैं, पता नहीं वह भी बीच में आए हैं या नहीं हैं। जो घर बैठा था उसको अपनी वर्दियां बचाने के लिए और अपनी बल्ले-बल्ले करने के लिए आपने यह काम कर दिया। सीधी तरह कहो कि आपके हाथ एक सुई जितनी भी कोई चीज नहीं लगी है।
