HomeMaharashtraMumbaiमिसिंग लिंक पर 3 गाड़ियों में हुई टक्कर, उड़े परखच्चे, खुले एयरबैग,...

मिसिंग लिंक पर 3 गाड़ियों में हुई टक्कर, उड़े परखच्चे, खुले एयरबैग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबईः मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के ‘मिसिंग लिंक’ ब्रिज पर 3 गाड़ियों के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ, जब मुंबई से पुणे की ओर जा रही फॉर्च्यूनर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इस दौरान उसके पीछे आ रही 2 कारें फॉर्च्यूनर से टकरा गईं। हादसे में तीनों गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ। यह दुर्घटना पुणे जाने वाली लेन के केबल-स्टेयड ब्रिज वाले हिस्से पर हुई।

लोगों ने बताया कि तीनों गाड़ियां मुंबई से पुणे की ओर जा रही थीं। इस दौरान ‘मिसिंग लिंक’ पर केबल-स्टे वाले ब्रिज के पास तीसरी लेन में फॉर्च्यूनर अचानक रुक गई। इसके बाद, पीछे से तेज़ रफ़्तार में आ रही हुंडई कार फॉर्च्यूनर से टकरा गई। वहीं एक वरना कार दूसरी गाड़ी से जा टकराई।

हादसा इतना ज़बरदस्त था कि तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, कोई जान नहीं गई, क्योंकि यात्रियों ने सीट बेल्ट पहनी हुई थी। हादसे में गाड़ियों के एयरबैग खुल गए। घटना के बाद उस रास्ते पर ट्रैफ़िक बाधित हो गया। जिसके बाद घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रैफ़िक को बहाल किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हाईवे पर गाड़ी चलाते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखना, अचानक ब्रेक लगाने से बचना और ट्रैफ़िक नियमों का पालन करना ज़रूरी है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -