HomeHimachalUnaजाडला कोडी में स्कॉर्पियो गाड़ी से खैर की लकड़ी के सात मोच्छे...

जाडला कोडी में स्कॉर्पियो गाड़ी से खैर की लकड़ी के सात मोच्छे पकड़े,दो काबू 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना सुशील पंडित : वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गगरेट क्षेत्र में स्कॉर्पियो गाड़ी अवैध रूप से खैर की लकड़ी ले जा रहे दो व्यक्तियों काबू किया गया है ओर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन खंड अधिकारी गगरेट नरेश कुमार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान जाडला कोडी में एक स्कॉर्पियो वाहन की जांच की। जांच के दौरान वाहन में खैर की लकड़ी के सात मोच्छे लदे पाए गए। टीम द्वारा पूछताछ किए जाने पर वाहन चालक और उसके साथ सवार व्यक्ति लकड़ी के परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
आरोपितों की पहचान महिंदर सिंह निवासी , कुठेड़ा जसवालां तथा हरमेश चंद निवासी जाडला कोडी, तहसील घनारी, जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं वन अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -