Himachal Govt
Himachal Govtहिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में दूसरे चरण की जनगणना हुई...

हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में दूसरे चरण की जनगणना हुई शुरु

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: जनगणना विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जनगणना के द्वितीय चरण का कार्य 1 सितम्बर से शुरू हो गया है। यह महत्वपूर्ण चरण प्रदेश के सभी चिन्हित हिमाच्छादित क्षेत्रों में 30 सितंबर, 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस अवधि के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या गणना से संबंधित आंकड़े एकत्रित करेंगे।

भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस चरण में प्रदेश के पूर्ण एवं आंशिक बर्फबारी वाले क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इनमें जिला शिमला, किन्नौर तथा लाहौल-स्पीति पूरी तरह से हिमाच्छादित क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, जबकि चंबा, कुल्लू, कांगड़ा, सिरमौर और मंडी जिले आंशिक रूप से हिमाच्छादित क्षेत्र की श्रेणी में शामिल हैं। इन सभी क्षेत्रों में मौसम की संवेदनशीलता को देखते हुए जनसंख्या गणना का कार्य समयबद्ध पूरा किया जाएगा।

जिन परिवारों ने स्व-गणना पूरी कर ली है, वे प्रगणक के आने पर अपनी स्व-गणना आई. डी. अवश्य साझा करें। यदि किसी कारणवश स्व-गणना नहीं की गई है, तो भी प्रगणक घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे। उन्होंने बताया कि आम नागरिक जनगणना सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए जनगणना हेल्पलाइन 1855 पर संपर्क कर सकते हैं। उत्तरदाता द्वारा दी गई समस्त जानकारी जनगणना अधिनियम 1948 के तहत पूरी तरह गोपनीय है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य...

गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर हरियाणा में होंगे विशेष कार्यक्रम – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार...

प्रदेश के 118 राजकीय स्कूलों के बेहतरीन भवन बनाए जाएंगे – Mahipal Dhandha

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा...

नव निर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों के बुनियादी प्रशिक्षण कार्यशालाओं का शेडयूल जारी

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना की सभी ग्राम पंचायतों के...

RTI Act को लेकर हरियाणा सरकार ने शुरु की सख्ती

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, प्राधिकरणों...

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से जिला कल्याण अधिकारी ऊना द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की राज्य...

गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर हरियाणा में होंगे विशेष कार्यक्रम – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी...

प्रदेश के 118 राजकीय स्कूलों के बेहतरीन भवन बनाए जाएंगे – Mahipal Dhandha

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार राजकीय सरकारी स्कूलों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर देने...

नव निर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों के बुनियादी प्रशिक्षण कार्यशालाओं का शेडयूल जारी

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना की सभी ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बुनियादी व क्षमता निर्माण प्रशिक्षण देने...