Himachal Govt
Haryana GovtRTI Act को लेकर हरियाणा सरकार ने शुरु की सख्ती

RTI Act को लेकर हरियाणा सरकार ने शुरु की सख्ती

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, प्राधिकरणों तथा अन्य सार्वजनिक प्राधिकरणों को सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 4 के तहत अनिवार्य रूप से सार्वजनिक की जाने वाली सूचनाओं को अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर अपलोड करने और आमजन के लिए आसानी से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा ये निर्देश हरियाणा राज्य सूचना आयोग द्वारा 22 जून, 2026 को आरटीआई अधिनियम की धारा 18(2) के तहत एक शिकायत में दिए गए आदेश के अनुपालन में जारी किए गए हैं।

सार्वजनिक प्राधिकरणों को अपनी संगठनात्मक संरचना, कार्य एवं दायित्व, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संबंधित विवरण, निर्णय लेने की प्रक्रिया, नियम एवं निर्देश, अभिलेखों एवं दस्तावेजों की श्रेणियां, बजट एवं योजनाओं की जानकारी, सब्सिडी, रियायतों एवं परमिट से संबंधित विवरण तथा लोक सूचना अधिकारियों की जानकारी सहित अधिनियम के तहत निर्धारित अन्य सूचनाएं वेबसाइट पर उपलब्ध करानी होंगी।

गौरतलब है कि राज्य सूचना आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि आरटीआई अधिनियम की धारा 4 का उद्देश्य सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाना तथा नागरिकों को प्रत्येक सूचना के लिए अलग से आरटीआई आवेदन दायर करने की आवश्यकता को न्यूनतम करना है। आयोग ने सार्वजनिक प्राधिकरणों को धारा 4 के प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: पुलिस कॉन्स्टेबल और उसकी बहन पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के बब्बेहाली अड्डा गांव में पुलिस कॉन्स्टेबल...

CM Mann ने पराली जलाने को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान किया शुरु

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य...

सर्पदंश से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

सावधानी बरतें, सर्पदंश की स्थिति में तुरंत चिकित्सा सहायता...

Punjab News: पुलिस कॉन्स्टेबल और उसकी बहन पर जानलेवा हमला, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के बब्बेहाली अड्डा गांव में पुलिस कॉन्स्टेबल और उनकी बहन पर कुछ युवकों ने कथित तौर पर...

हर फर्जी नेटवर्क का पता लगाया जाएगा, G.S.T से धोखाधड़ी करने वालों को वित्त मंत्री ने दी चेतावनी

चंडीगढ़: कारोबार को सुगम बनाने और कानून को सख्ती से लागू करने के बीच शानदार संतुलन बनाते हुए, पंजाब...

CM Mann ने पराली जलाने को रोकने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान किया शुरु

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य में पराली जलाने की प्रवृत्ति को और रोकने के लिए...

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘खेडां वतन पंजाब दियां-2026’ की तैयारियों का लिया जायजा

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 5 सितंबर को बठिंडा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम से शुरू...