Himachal Govt
Himachal GovtCM Sukhu ने प्रस्तावित Him-Chandigarh सिटी की प्रगति की समीक्षा की

CM Sukhu ने प्रस्तावित Him-Chandigarh सिटी की प्रगति की समीक्षा की

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंडीगढ़ के निकट बद्दी क्षेत्र में प्रस्तावित हिम-चंडीगढ़ सिटी की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही इस नए शहर का विकास कार्य शुरू करेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परियोजना के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। हिम-चंडीगढ़ सिटी को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और आवश्यक नागरिक सुविधाओं से सुसज्जित एक आधुनिक, सुनियोजित एवं टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को प्रस्तावित शहर का सुनियोजित, सतत एवं संतुलित विकास सुनिश्चित करने के लिए सभी संभावनाओं का पता लगाने के निर्देश दिए। यह भी निर्देश दिए कि सरसा नदी के किनारे लगभग नौ किलोमीटर लंबे सुविकसित रिवरफ्रंट को परियोजना में शामिल किया जाए, ताकि शहर की सुंदरता बढ़े और निवासियों को स्वच्छ, आकर्षक एवं मनोरंजन के लिए उपयुक्त सार्वजनिक स्थान उपलब्ध हो सकें।

 

उन्होंने प्रस्तावित शहर से आवागमन के लिए मजबूत एवं प्रभावी सड़क संपर्क सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि आवागमन सुगम हो और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सके। सुक्खू ने कहा कि प्रस्तावित शहर न केवल क्षेत्र की बढ़ती शहरी आवश्यकताओं को पूरा करेगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा होगा और राज्य के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य...

गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर हरियाणा में होंगे विशेष कार्यक्रम – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार...

प्रदेश के 118 राजकीय स्कूलों के बेहतरीन भवन बनाए जाएंगे – Mahipal Dhandha

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा...

नव निर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों के बुनियादी प्रशिक्षण कार्यशालाओं का शेडयूल जारी

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना की सभी ग्राम पंचायतों के...

RTI Act को लेकर हरियाणा सरकार ने शुरु की सख्ती

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, प्राधिकरणों...

वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों एवं कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

ऊना,सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से जिला कल्याण अधिकारी ऊना द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की राज्य...

गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर हरियाणा में होंगे विशेष कार्यक्रम – CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी...

प्रदेश के 118 राजकीय स्कूलों के बेहतरीन भवन बनाए जाएंगे – Mahipal Dhandha

चंडीगढ़: हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार राजकीय सरकारी स्कूलों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर देने...

नव निर्वाचित पंचायत पदाधिकारियों के बुनियादी प्रशिक्षण कार्यशालाओं का शेडयूल जारी

ऊना,सुशील पंडित: जिला ऊना की सभी ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बुनियादी व क्षमता निर्माण प्रशिक्षण देने...