Girl in a jacket
HomeHimachalपूबोवाल टॉवर से वैटरियां चोरी करने वाले गिरोह का दूसरा आरोपी मोगा...

पूबोवाल टॉवर से वैटरियां चोरी करने वाले गिरोह का दूसरा आरोपी मोगा से गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/सुशील पंडित: बीती 26/27 जून की रात को पूबोवाल टॉवर से चोरों द्वारा वैटरियां चोरी की जा रही थी तो पुलिस द्वारा चोरों का पीछा किया गया किन्तु चोर झाड़ियों में अपनी गाड़ी व चोरीशुद्धा बैटरियां छोड़ कर अन्धेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गये थे ।
उसी मामले में हरोली पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दिनांक 13 जुलाई को चोरी की वारदात को अन्जाम देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था जो अब तक पुलिस हिरासत में रिमांड पर है । जिस ने बताया था कि 
उसी चोरी में गिरोह का दूसरा आरोपी अभिषेक पुत्र वलविन्द्र निवासी सन्त नगर, धर्मकोट जिला मोगा (पंजाब) है। जिसे हेड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार व मनोज कुमार पुलिस थाना हरोली ने धर्मकोट जिला मोगा( पंजाब) से काबू करके गिरफ्तार कर लिया है और आगामी पुछताछ की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -