- Advertisement -
Girl in a jacket
HomeHaryanaस्कूलों को 18 प्रतिशत GST के साथ जमा करवाना होगा सम्बद्धता शुल्क

स्कूलों को 18 प्रतिशत GST के साथ जमा करवाना होगा सम्बद्धता शुल्क

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से संबद्ध सैकेण्डरी/सीनियर सैकेण्डरी/गुरूकुल/विद्यापीठ परीक्षा शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए अराजकीय स्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय 18 प्रतिशत (CGST@9% & SGST@9%) जीएसटी सहित ऑनलाइन गेटवे पेंमेट के जरिए सम्बद्धता शुल्क जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि शैक्षिक सत्र 2021-22, 2022-23, 2023-24, 2024-25 के सम्बद्धता शुल्क का केवल जीएसटी एवं शैक्षिक सत्र 2025-26 का सम्बद्धता शुल्क (जीएसटी सहित) जमा करवाया जाना है। बोर्ड के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड द्वारा सम्बद्धता शुल्क पर लगाया गया जीएसटी भारत सरकार के द्वारा जारी दिशा निर्देंशानुसार ही लिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वित मंत्रालय (भारत सरकार) के राजस्व विभाग द्वारा जारी सर्कुलर नम्बर-151/07/2021-GST दिनांक 17 June, 2021 के अनुसार केन्द्रीय ओर राज्य शैक्षिक बोर्डों को परीक्षा आयोजित करने के जरिए से सेवाएं प्रदान करने के सीमित उद्देश्य के लिए शैक्षिक संस्थान माना गया है।

अधिसूचना संख्या 12/2017-Central Tax (Rate) दिनांक 28.06.2017 के क्रम संख्या 66 अनुसार किसी शैक्षिक संस्थान द्वारा अपने छात्रों, अध्यापकों और कर्मचारियों को प्रदान की गई सेवाओं के अतिरिक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित करवाने के लिए प्रवेश शुल्क को जीएसटी से मुक्त किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य सेवाओं पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लागू होता है यानि किसी संस्थान या पेशेवर को मान्यता प्रदान करना (मान्यता शुल्क या पंजीकरण शुल्क) ताकि उन्हें अपनी संबंधित सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत किया जा सके।

शिक्षा बोर्ड द्वारा वित मंत्रालय (भारत सरकार) के राजस्व विभाग के निर्देशानुसार ही सम्बद्धता शुल्क पर जीएसटी लिया जा रहा है। जीएसटी जमा करवाने से संबंधित किसी भी प्रकार की शंका होने पर बोर्ड कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page