ऊना/सुशील पंडित: आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा अंब इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में आदित्य राणा उपस्थित रहे। उन्होंने अंब इकाई के अध्यक्ष एवं इकाई मंत्री के नामों की घोषणा की तथा नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को संगठन के विभिन्न दायित्व सौंपे।
इस अवसर पर प्रिंस को इकाई अध्यक्ष प्रिंस, अक्षय चौधरी को इकाई मंत्री,आरव, चिराग, स्मृति एवं निकिता को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, कार्तिक, कर्तव्य, मनिंदर एवं अमित को सह सचिव नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त अमित को स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट (SFD) तथा अखिल को स्टूडेंट फॉर सेवा (SFS) का दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया गया।