ऊना,सुशील पंडित: जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) ऊना की बैठक 2 सितंबर, बुधवार को सुबह 10 बजे जिला परिषद सम्मेलन कक्ष ऊना में आयोजित की जाएगी। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं दिशा समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
बैठक में जिले में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इस दौरान संबंधित विभागों से योजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति और कार्यान्वयन से जुड़े विषयों पर जानकारी ली जाएगी।
उपायुक्त जतिन लाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में आवश्यक जानकारी सहित उपस्थित रहना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।