Himachal Govt
Unaनेपाल हादसे के हाइड्रो प्रोजेक्ट में फँसे ऊना के सुखविंदर के परिजन...

नेपाल हादसे के हाइड्रो प्रोजेक्ट में फँसे ऊना के सुखविंदर के परिजन परेशान

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भारत सरकार से गुहार जल्द रेस्क्यू किए जाने की मांग 

ऊना,सुशील पंडित: नेपाल में चीन बॉर्डर पर ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने से त्रिशूली शहर में प्रलयकारी बाढ़ में सैकड़ों आशियाने और हाइड्रो प्रोजेक्ट उजड़ गए । जिसकी चपेट में हजारों जिंदगियां अकाल मृत्यु का ग्रास बन गई । इस हादसे में हजारों जीवन छ दिन गुजर जाने के बाद अभी भी फंसे हुए हैं , इनमें काफी संख्या में भारतीय भी शामिल हैं । इन्हीं में हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के रहने वाले सुखविंदर सिंह भी हैं जो त्रिशूली के हाइड्रो प्रोजेक्ट में बतौर इंजीनियर काम करते हैं ।

जानकारी के अनुसार सुखविंदर हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल एक में फंसे हुए हैं और उनके साथ कई अन्य भारतीय भी फंसे हुए हैं । हादसे के बाद से ही उनके परिजन बेहद परेशान हैं और उन्हें लेकर चिंतित हैं । उनके बूढ़ी दादी , बुजुर्ग मां और पिता की पथराई आँखें बेबसी की कहानी साफ बयाँ करती हैं । वो बताते हैं कि उन्होंने कंपनी के अधिकारियों से बात की है और उन्हें बताया गया है कि टनल में फंसे सुखविंदर सहित सभी लोगों को ऑक्सीजन दी जा रही है ।

बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मिलने का समय लिया है । वो भारत सरकार से जल्द से जल्द इस विषय में नेपाल सरकार से बात करके उनके बेटे के साथ साथ सभी भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी के लिए गुहार लगा रहे हैं ।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Jalandhar News: पुलिस ने जब्त वाहनों को सड़क पर किया खड़ा, लोग हुए परेशान

जालंधरः महानगर के थाना रामा मंडी पुलिस की कार्यप्रणाली...

HKRNL ने खत्म किया बिचौलिया राज, CM Saini ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HKRNL...

पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में दर्ज हुई वृद्धि : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल...

धुंदला स्कूल से सेवानिवृत्त हुए कला अध्यापक अवतार सिंह, 25 वर्षों की सेवाओं को दी विदाई

ऊना,सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदला...

Jalandhar News: पुलिस ने जब्त वाहनों को सड़क पर किया खड़ा, लोग हुए परेशान

जालंधरः महानगर के थाना रामा मंडी पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठ रहे हैं। थाना परिसर के बाहर...

Jalandhar News: थानों में बढ़ा रील बनाने का क्रेज, मुंशी की पुलिसकर्मियों के साथ वीडियो वायरल

जालंधर: पुलिस चौकियों और थानों में रील बनाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। हाल ही में...

HKRNL ने खत्म किया बिचौलिया राज, CM Saini ने विपक्ष को दिया करारा जवाब

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने HKRNL पर विपक्ष को करारा जवाब देते हुए कहा कि हरियाणा...

पंजाब में दशकों बाद पहली बार भूजल स्तर में दर्ज हुई वृद्धि : Barinder Kumar Goyal

चंडीगढ़: पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने बताया कि राज्य के भूजल स्तर में बड़ा सुधार...