जम्मू-कश्मीर: पुंछ हमले के बाद अब आतंकियों ने बारामूला में एक रिटायर्ड अफसर को निशाना बनाया है। बारामूला के गेंटमुल्ला में आतंकियों ने मस्जिद में घुसकर रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर हत्या की है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने रिटायर्ड एएसपी मोहम्मद शफी पर तब फायरिंग की, जब वह मस्जिद में अजान दे रहे थे। जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने शीरी बारामूला स्थित गेंटमुल्ला में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी मोहम्मद शफ़ी पर मस्जिद में अजान पढ़ते समय गोलीबारी की, जिससे उनकी मौत हो गई।
इलाके की घेराबंदी की गई है और मौके पर पुलिस और सेना के जवान मौजूद है। फिलहाल हमला करने वाले आतंकियों की डिटेल सामने नहीं आ पाई है। इस बीच मोहम्मद शफी के भाई का कहना है कि यह प्लान्ड अटैक था। बता दें कि आतंकियों ने ऐसे वक्त में बारामूला में रिटायर्ड एसपी पर हमला किया है। जब पुंछ में सेना सर्च ऑपरेशन चला रही है और आतंकियों की तलाश में जुटी है।
