Unaक्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 2 दिसंबर को, 26 नवंबर तक जमा...

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक 2 दिसंबर को, 26 नवंबर तक जमा करवाएं आवेदन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
अधूरे आवेदनों पर बैठक में नहीं होगा विचार, परमिट हस्तांतरण के मामलों में दोनों पक्षों की उपस्थिति अनिवार्य
ऊना: क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण ऊना की बैठक 2 दिसंबर को परिवहन निदेशक कार्यालय शिमला में आयोजित की जाएगी। बैठक में विचार के लिए रखे जाने वाले मामलों से संबंधित वाहन स्वामियों और आवेदकों को अपने आवेदन आवश्यक दस्तावेजों सहित 26 नवंबर तक जमा करवाने होंगे। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना समीर दत्ता ने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों तथा अधूरे आवेदन पत्रों एवं दस्तावेजों को बैठक में विचार के लिए शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित आवेदकों से समय रहते आवेदन और आवश्यक दस्तावेज जमा करवाने की अपील की है।

उन्होंने बताया कि बस परमिट और अन्य परमिटों के हस्तांतरण से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों यानी क्रेता और विक्रेता का क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होगा। दोनों पक्षों की अनुपस्थिति में संबंधित मामले पर कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। समीर दत्ता ने बताया कि नए प्रकाशित स्टेज कैरिज बस परमिट के लिए प्राप्त आवेदनों के ड्रॉ ऑफ लॉट्स के दौरान आवेदक अथवा उसके द्वारा अधिकृत या नामित व्यक्ति उपस्थित रह सकता है। यदि आवेदक या उसका प्रतिनिधि उपस्थित नहीं होता है, तब भी उसका आवेदन ड्रॉ ऑफ लॉट्स में शामिल किया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

खेत में रास्ता रोककर मारपीट, आधे घंटे बाद घर पहुंचकर की तोड़फोड़; दो भाइयों को आई चोटें

ऊना: हरोली क्षेत्र के पोलियां बीत में रास्ता रोककर...

Jalandhar News: 2 दिन से लापता नौजवान का शव बरामद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती इलाके के ग्रीन वैली क्षेत्र में...

पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Punjab News: किसानों ने किया Jammu-Amritsar National Highway बंद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः माझा किसान संघर्ष कमेटी और अन्य किसान जत्थेबंदियों...

Jalandhar News: सिया राम के जयकारों से गूंजा शहर, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा गरीब एवं...

खेत में रास्ता रोककर मारपीट, आधे घंटे बाद घर पहुंचकर की तोड़फोड़; दो भाइयों को आई चोटें

ऊना: हरोली क्षेत्र के पोलियां बीत में रास्ता रोककर मारपीट करने और बाद में घर पहुंचकर तोड़फोड़ करने का...

Jalandhar News: 2 दिन से लापता नौजवान का शव बरामद, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: बस्ती इलाके के ग्रीन वैली क्षेत्र में 2 दिन से लापता एक युवक का शव बरामद हुआ...

पानी की हर बूंद का सही इस्तेमाल हो, किसानों को सब्सिडी मिलने में न हो देरी: CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पानी की हर बूंद का सही और जरूरत के...

Punjab News: किसानों ने किया Jammu-Amritsar National Highway बंद, देखें वीडियो

गुरदासपुरः माझा किसान संघर्ष कमेटी और अन्य किसान जत्थेबंदियों ने आज अपनी मांगों को लेकर जम्मू अमृतसर नेशनल हाईवे...