HomeGovernment Newsहरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : CM Saini

हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : CM Saini

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को भिवानी स्थित चौ. बंसी लाल सिविल एरोड्रम पर लगभग 31 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक हैंगर, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) भवन, सुरक्षा चौकी तथा कैंटीन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद धर्मबीर सिंह, भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

वीरों, खिलाड़ियों और संतों की धरती और ‘छोटी काशी’ के नाम से प्रसिद्ध भिवानी आज विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनी है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल भवनों का उद्घाटन नहीं, बल्कि हरियाणा में आधुनिक विमानन अवसंरचना के विस्तार और क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र ने अभूतपूर्व प्रगति की है। ‘उड़ान’ योजना ने छोटे शहरों को हवाई सेवाओं से जोड़कर आम नागरिक के लिए हवाई यात्रा को सुलभ बनाया है। हरियाणा सरकार भी इसी सोच के अनुरूप प्रदेश में हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

प्रदेश सरकार का लक्ष्य हरियाणा को उत्तर भारत के प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में विकसित करना है। इसी कड़ी में हिसार एयरपोर्ट का तेजी से विकास किया जा रहा है और वहां से दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ व जयपुर के लिए उड़ान सेवाएं शुरू की जा चुकी हैं। जल्द ही हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें आरंभ की जाएंगी, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी तथा व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

भिवानी में चौ. बंसी लाल सिविल एरोड्रम पर विकसित की गई नई सुविधाएं विमानों के सुरक्षित संचालन, प्रशिक्षण गतिविधियों तथा विमानन सेवाओं के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इससे युवाओं के लिए एविएशन सेक्टर में रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। हरियाणा सरकार प्रदेश में निवेश आकर्षित करने, उद्योगों को प्रोत्साहित करने तथा आधुनिक आधारभूत ढांचे के निर्माण पर विशेष ध्यान दे रही है। मजबूत हवाई संपर्क किसी भी क्षेत्र के आर्थिक विकास का आधार होता है और भिवानी हवाई अड्डे का सुदृढ़ीकरण पश्चिमी हरियाणा के विकास को नई गति प्रदान करेगा।

राज्य सरकार नागरिक उड्डयन, सड़क, रेल और डिजिटल कनेक्टिविटी को एकीकृत रूप से विकसित कर रही है ताकि हरियाणा देश के सबसे तेज गति से विकसित होने वाले राज्यों में अपनी अग्रणी भूमिका बनाए रखे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भिवानी के सिविल एरोड्रम की ये नई सुविधाएं क्षेत्रीय विकास, निवेश, पर्यटन और रोजगार सृजन में मील का पत्थर साबित होंगी। देश में पायलटों और डॉक्टरों की कमी है जिन्हें पूरा करने के लिए सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा हरियाणा के 17 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनाव से पहले हमने 217 संकल्प लिए थे जिनमें से 63 संकल्प डेढ़ साल के कार्यकाल में पूरे किए जा चुके हैं। हरियाणा में किसानों की सभी फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही हैं। इसी प्रकार हरियाणा में किडनी मरीजों के लिए डायलिसिस की सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके तहत 2 लाख मरीजों को लाभ हुआ है।

1.80 लाख रुपये सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके तहत अब तक 15 लाख घरों को सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए हैं जिन पर सरकार द्वारा 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसी प्रकार हरियाणा में एक लाख रुपये सालाना आमदनी वाले परिवारों की महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपए देने का वादा सरकार ने किया था जिसके लिए पिछले बजट में 5000 करोड रुपए का प्रावधान किया गया था। इस वर्ष इस योजना का दायरा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये तक सालाना आमदनी के परिवारों की बहन-बेटियों को भी इस योजना का लाभ के लिए बजट में 6500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

इस अवसर पर नागरिक उड्डयन विभाग के महानिदेशक अंशज सिंह, अतिरिक्त निदेशक कैप्टन मनीष लोहान तथा महिला आयोग की उपाध्यक्ष मीना परमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

ट्रेनी पायलटों को किया सम्मानित:

भिवानी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 200 घंटों की उड़ान पूरी करने वाले ट्रेनी पायलटों को बैज लगाकर सम्मानित किया और ट्रेनिंग पूरी करने पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस एरोड्रम से 120 ट्रेनी पायलटों ने प्रशिक्षण पूरा किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने तथा प्रदेश में नागरिक उड्डयन क्षेत्र के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए।

आधुनिक दो-सीटर जायरोकॉप्टर का भी प्रदर्शन किया

इस अवसर पर आधुनिक और लग्जरी श्रेणी के दो-सीटर जायरोकॉप्टर का भी प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं इस जायरोकॉप्टर में बैठकर देखा और इसकी तकनीक व सुविधाओं की जानकारी ली। यह जायरोकॉप्टर व्यक्तिगत हवाई यात्रा, एरियल टूरिज्म, निगरानी एवं सर्वेक्षण, फोटोग्राफी और वीडियो शूट तथा पायलट प्रशिक्षण जैसे कार्यों में काफी उपयोगी है।

- Advertisement -
- Advertisement -

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -