Girl in a jacket
HomeBreaking Newsदेश भर में रामलला की धूम, देखें अयोध्या में राम मंदिर की...

देश भर में रामलला की धूम, देखें अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का Live प्रसारण

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊः अयोध्या में राम मंदिर मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को कार्यक्रम में कुछ ही घंटे शेष रह गए हैं। राम भक्तों का करीब 500 साल का लंबा इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। आज प्रभु श्रीराम अपने भक्तों पर कृपा बरसाने अयोध्या नगरी आ रहे हैं। इस उत्सव पर रामनगरी को भव्य तरीके से सजाया गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए पीएम मोदी राम मंदिर परिसर में पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के पहुंचने के बाद ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजा-अनुष्ठान शुरू कर दिया गया है। देश के कोने-कोने श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया है। इस भव्य समारोह में भाग लेने के लिए आम लोग ही नहीं फिल्मी हस्तियां भी उत्साहित हैं। श्री राम प्राण प्रतिष्ठा में बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज हस्तियों का अयोध्या में पहुंचना शुरू हो गया है।

इस पावन मौके का साक्षा बनने के लिए सात हजार से ज्यादा वीवीआईपी अयोध्या पहुंच चुके हैं। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, माधुरी दीक्षित समेत कई सितारे अभी अयोध्या में हैं। पीएम मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे जनता को भी संबोधित करेंगे. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश के कई राज्यों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। वहीं, केंद्र सरकार ने भी आज आधे दिन का अवकाश घोषित किया हुआ है। हालांकि, इस मौके पर कई अस्पताल और आपात सेवाएं सुचारू रूप से ही चलेंगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -