मनोरंजन: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ काफी समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं। 2025 में एक्ट्रेस को स्टेज 2 लिवर का कैंसर हो गया था। कैंसर ट्रीटमेंट के कारण दीपिका की हेल्थ और लाइफस्टाइल को बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा उनके करियर पर भी इसका गहरा असर हुआ है। दीपिका ने एक्टिंग से दूरी बनाई है। टीवी की दुनिया से दूरी बनाने के बाद दीपिका व्लॉगिंग के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं।
पति के साथ म्यूजिक वीडियो में दिखेंगी एक्ट्रेस
दीपिका ने अभी हाल ही में अपने व्लॉग में इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने फैंस को बताया है कि वो अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं हालांकि अभी तक उन्होंने यह साफ नहीं किया है कि वो टीवी शोज करेंगी या फिर नहीं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो 1 दिन का प्रोजेक्ट ले सकती है। अभी के लिए वो कोई भी डेली सॉप नहीं कर सकती है। यह उनके लिए मुश्किल हैं। दीपिका ने अभी के लिए सिर्फ अपने म्यूजिक वीडियो के कमबैक की बात की है।
‘मेरे ट्रीटमेंट के साथ मुझे कौन कास्ट करेगा’
दीपिका ने कहा कि – ‘इस समय मेरी कंडीशन को देखते हुए मुझे ऐसा लगता है कि मैं डेली सोप नहीं कर पाऊंगी ये भी है कि मेरे ट्रीटमेंट के साथ कोई मुझे क्यों ही कास्ट करेगा। ये बताने की बात नहीं है लेकिन कोई नहीं इसमें कोई सोचने वाली बात नहीं है क्योंकि ट्रीटमेंट है। जाहिर सी बात है कि साइड इफेक्ट्स होते हैं। मेरी कंडीशन देखते हुए 1 दिन का गाना शूट करना मैनेज किया जा सकता है। ये सब बोलते हुए दीपिका इमोशनल होती दिखी’।
बीमारी के चलते बैकफुट पर आया करियर
एक ऐसा भी समय था जब दीपिका टीवी इंड्स्ट्री की एक बड़ी स्टार थी। ससुराल सिमर का के जरिए वो घर-घर की मनपसंदीदा बहू बनी परंतु आज हालात बदल गए हैं। बीमारी ने उनके एक्टिंग करियर को ही बैकफुट पर लाकर रख दिया है। वहीं अब दीपिका ने पति शोएब के साथ म्यूजिक वीडियो शूट करने का एक्सपीरियंस भी बताया। दीपिका ने कहा कि – ‘प्लानिंग शुरु हो गई है। आज मुझे रिहर्सल के लिए जाना है। ज्यादा नहीं हल्का-फुल्का डांस है’। आखिरी बार दीपिका ‘कहां हम कहां तुम’ सीरियल में लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखी थी। इसके बाद वो रिएलिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टशेफ’ में नजर आई थी।