Girl in a jacket
HomePunjabFazilkaपंजाबः DJ वाले बाबू के गाना बदलने को लेकर शादी में जमकर...

पंजाबः DJ वाले बाबू के गाना बदलने को लेकर शादी में जमकर चले लात-घूंसे

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः फेज-1 स्थित कम्युनिटी सेंटर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां शादी समारोह में बारातियों के दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। बताया जा रहा है कि शादी में डीजे पर गाना बदलने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में एक-दूसरे पर लात- घूंसो से हमला किया गया। कहा जा रहा है कि एक पक्ष अपनी पसंद का गाना लगवाना चाहता था, जबकि दूसरा पक्ष अपनी पसंद का गाना चलाना चाहता था। सूत्रों के अनुसार चंडीगड़ के सेक्टर 25 से बारात मोहाली के सेक्टर 56 गई थी।

इसमें शादी की खुशी में दोनों पक्षों की तरफ से कुछ युवकों ने शराब पी ली थी। वह शराब के नशे में डीजे पर चल रहे गानों पर नाच रहे थे। तभी गाना बदलने को लेकर आपस में बहस हो गई। बहस में दोनों गुटों की तरफ से एक दूसरे के साथ मारपीट की। दोनों पक्षों में बवाल ज्यादा बढ़ता देख शादी समारोह में मौजूद किसी व्यक्ति ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर पीसीआर की गाड़ी पहुंच गई थी। पीसीआर की गाड़ी पहुंचने पर कुछ लोगों ने दोनों पक्षों से बात कर बीच बचाव करने की कोशिश की। किसी भी पक्ष ने पुलिस को लिखित तौर पर कोई शिकायत नहीं दी है। इसलिए पुलिस ने भी मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -