Girl in a jacket
HomePunjabSangrurपंजाबः PRTC Bus और टिप्पर में हुई भयानक टक्कर, बस के उड़े...

पंजाबः PRTC Bus और टिप्पर में हुई भयानक टक्कर, बस के उड़े परखच्चे, ड्राइवर की टूटी टांगे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पटियालाः जिले में पीआरटीसी बस और टिप्पर में भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सवारियों से बस और टिप्पर में टक्कर होने से सवारियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि राजस्थान नंबर के टिप्पर के साथ बस की सीधी टक्कर हो गई। हादसा गांव बदनपुर के पास हुआ है। इस हादसे में सड़क पर खून बिखर गया है, वहीं ड्राइवर की हादसे में दोनों टांगे टूट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एबुलेंस को सूचना दी।

वहीं मौके पर पहुंची एबुलेंस का चालक ने घायल लोगों को समाना के अस्पताल में भर्ती करवाया है। जबकि बताया जा रहा है कि हादसे में घायल ड्राइवर और कंडक्टर को पटियाला के अस्पताल में रैफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि समाना से कैथल जा रही बस की सीधी टिप्पर से टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक समेत करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि टिप्पर काफी तेज गति से आ रहा था जो सीधे बस से जा टकरा गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -