Girl in a jacket
HomePunjabSangrurPunjab News: इस इलाके में चली गोलियां, दामाद ने किया बाप-बेटे का...

Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, दामाद ने किया बाप-बेटे का कत्ल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः जिले के दिड़बा क्षेत्र में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां गांव शादीहरी में घरेलू कलह को लेकर दामाद ने अपने ससुर और साले की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद दामाद मौके से फरार हो गया। वारदात के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, शादीहरी निवासी गुरविंदर सिंह पुत्र अमरीक सिंह का अपनी पत्नी वीरपाल कौर के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था।

वीरपाल कौर पटियाला के गांव रसौली की रहने वाली है। अक्सर होने वाले झगड़ों को खत्म करने और समझौता कराने के उद्देश्य से बीती रात वीरपाल के पिता लखबीर सिंह और उसका भाई जगसीर सिंह गांव शादीहरी पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि घर में बातचीत चल रही थी, लेकिन सुलह होने की बजाय बहस और बढ़ गई। गुस्से में आकर गुरविंदर सिंह ने अपना आपा खो दिया और घर में रखी बंदूक से अपने ससुर और साले पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

लहूलुहान हालत में दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस थाना दिड़बा के अंतर्गत आती चौकी कौहरियां की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ जगतार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मृतकों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं फरार चल रहे दामाद को काबू करने के लिए टीमें तैनात कर दी गई है, जल्द दोषी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -