ऊना:सुशील पंडित : पुलिस जिला ऊना की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही से उपमंडल अम्ब से गुमशुदा/लापता महिला को मात्र 48 घंटे के भीतर पंजाब के लुधियाना से बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 05.05.2026 को पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत एक लापता महिला की गुमशुदगी के संदर्भ अभियोग पंजीकृत होने के बाद, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तुरंत विशेष टीम का गठन किया गया था, जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर, एवं लगातार प्रयासों के माध्यम से महिला का पता लगाकर पुलिस थाना अम्ब की टीम ने 48 घंटे के भीतर महिला को लुधियाना (पंजाब) से बरामद कर लिया है।
बही महिला को वापिस ऊना लाया जा रहा है, और कानून के मुताबिक आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे शांति बनाए रखें और अफवाहें या सांप्रदायिक बातें न फैलाएं।
