Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः भाजपा को झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

पंजाबः भाजपा को झटका, इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब में चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा को झटका दे रही है। हाल ही में 8 नेता भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वहीं अब भाजपा को एक और झटका लगने जा रहा है। खबर मिली है कि पूर्व डिप्टी स्पीकर अजैब सिंह भट्टी ने भाजपा छोड़ दी है तथा जल्द ही कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। अजैब सिंह भट्टी के कांग्रेस में शामिल होने के संबंध में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राजा वडिंग ने सोशल मीडिया पर एक फोटो डाली है, जिसमें अजैब सिंह भट्टी के कांग्रेस में जल्द शामिल होने की बात कही गई है।

बताया जा रहा है कि मोहाली से डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी व कांग्रेस के पूर्व डिप्टी स्पीकर अजायब सिंह भट्टी की बेटी जीवन जोत कौर और इनके साथ पूर्व आइपीएस राजिंदर सिंह भी कांग्रेस मे वापस आ गए। इन्हें भी अधिकारिक रूप से 20 अक्टूबर को पार्टी ज्वाइन करवाई जाएगी।
भाजपा और अकाली दल छोड़ कर घर वापसी कर रहे नेताओं की ज्वाइनिंग का रास्ता साफ हो गया है।

बता दें कि 20 अक्टूबर को पार्टी दफ्तर में इन नेताओं को पुन: कांग्रेस की सदस्यता दिलवाई जाएगी। घर वापसी करने वाले नेताओं की ज्वाइनिंग पर पार्टी की मोहर लगवाने के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मंगलवार को वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और नवजोत सिंह सिद्धू शामिल नहीं हुए। बैठक पार्टी में वापसी करने वाले नेताओं का विरोध भी हुआ। सबसे ज्यादा विरोध जीत मोहिंदर सिद्धू का हुआ, क्योंकि वह कांग्रेस के विधायक होते हुए पार्टी छोड़ कर अकाली दल में चले गए थे। वरिष्ठ नेताओं ने स्क्रीनिंग कमेटी बनाने की भी मांग रखी।

पार्टी दफ्तर में हुई बैठक में यह भी मुद्दा उठा कि जो नेता पार्टी छोड़ कर भाजपा या अकाली दल में चले गए थे, उनकी वापसी से भले ही आज के दिन कांग्रेस को फायदा हो लेकिन लंबे समय में इसका नुकसान ही है। अहम बात यह है कि पार्टी इस समस्या से जूझ रही है कि नेता जब चाहें कांग्रेस छोड़ कर चले जाते हैं और बाद में फिर पार्टी ज्वाइन कर लेते हैं।

यही कारण है कि 13 अक्टूबर को पूर्व मंत्री बलबीर सिद्धू, राजकुमार वेरका, गुरप्रीत कांगड़, पूर्व विधायक डॅा. मोहिंदर रिणवा, हंस राज जोशन और जीत मोहिंदर सिद्धू आदि नेताओं को दिल्ली में पार्टी ज्वाइन नहीं करवाई गई थी। अब इनकी ज्वानिंग 20 अक्टूबर को पार्टी दफ्तर में होगी। प्रदेश प्रधान वड़िंग का कहना है कि जो लोग पार्टी में आ रहे हैं, उससे पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -