- Advertisement -
Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाब : भारी बारिश के कारण रोपड़-नंगल रेल ट्रैक उखड़ा

पंजाब : भारी बारिश के कारण रोपड़-नंगल रेल ट्रैक उखड़ा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फतेहगढ़ साहिब :  पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में भारी बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।  रोपड़-नंगल रेलवे ट्रैक नौगावां स्टेशन के पास भारी बरसात की वजह से उखड़ गया है।  जिसका कारण पटरी के नीचे पानी बहना  है। वहीं मिट्टी का कटान होने से पटरी झूल रही है। जिले भर में भारी बरसात से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। लगातार  हो रही बारिश से लोग सहमे हुए हैं और बाढ़  आने का डर सता रहा है।

उधर, एसएसपी डॉ. रवजोत ग्रेवाल ने चुन्नी के पास सतलुज-यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के आसपास के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। बुजुर्ग किसान नेता ने बताया कि नौगावां स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के नीचे से गुजर रहा पानी बाढ़ का संकेत है। इसी इलाके में यहां वर्ष 1993  बाढ़ आई थी। तब मंडी गोबिंदगढ़, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रोपड़ जिले के कई इलाके करीब 8 फुट पानी में 15 दिनों तक डूबे रहे थे। इससे  जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ था। यही वजह है कि अब लोगों को फिर से बाढ़ का डर सताने लगा है। 

मौसम विभाग के अनुसार लगभग 200 एमएम बारिश हुई है। उधर, फतेहगढ़ साहिब के डिप्टी कमिश्नर परनीत शेरगिल पहले ही बता चुकी है कि जिला प्रशासन बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने को बिल्कुल तैयार है। विधायक लखबीर सिंह राय ने हेल्पलाइन नंबर 01763 232838 जारी किया है। उन्होंने लोगों से कहा है कि वे किसी भी आपात स्थिति में इस नंबर पर संपर्क करें। बरसात से होने वाले नुकसान से पीड़ितों को इस हेल्पलाइन नंबर से हर सुविधा प्रदान की जाएगी।

- Advertisement - spot_img

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page