Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाब : बारिश के कारण नहर मार्ग का हिस्सा धंसने से गड्ढे...

पंजाब : बारिश के कारण नहर मार्ग का हिस्सा धंसने से गड्ढे में गिरी कार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रूपनगर: पंजाब में लगातार हो रही बारिश से भारी नुकसान होने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं रूपनगर में शनिवार से लगातार वर्षा हो से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। रूपनगर के सरहिंद नहर मार्ग पर डा.आंबेडकर भवन के पास सड़क का पद्रह फीट का हिस्सा धंस गया है। वहीं, शनिवार रात धंसे हिस्से में एक कार भी फंस गई। कार सवार बाल-बाल बच गए। सड़क के धंसे हिस्से में एक बिजली का खंभा भी टूट गया है। एक जुलाई से लगभग हर रोज जिले में वर्षा हो रही है। जिले में जुलाई माह में बुधवार को 75 एमएम वर्षा हुई थी और शनिवार शाम तक 39.5 एमएम वर्षा दर्ज की गई। जिले में एक जुलाई से 156 एमएम वर्षा शनिवार सायं तक हो चुकी है। शनिवार से लेकर रविवार सुबह तक लगभग लगातार वर्षा हो रही है।
सुबह ही डिप्टी कमिश्नर डा.प्रीति यादव और एसडीएम रूपनगर हरबंस सिंह ने सरहिंद मार्ग के बहे हिस्से का जायजा लिया। इस दौरान सभी स्कूल कॉलेज 10 जुलाई को बंद करने के निर्देश दिए। डीसी डा.प्रीति यादव ने जिलावासियों को अपील की है कि वो मौसम थोड़ा और समय खराब रहेगा। इसलिए लोग दरिया और नहरों के किनारों पर जाने से गुरेज करें। उन्होंने लोगों को अगर कोई जरूरी काम नहीं है तो लोग घरों में ही रहे और किसी इमरजेंसी में जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम नंबर 01881- 221157 पर संपर्क करें।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -