Girl in a jacket
HomeHimachalपंजाबः 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 3 घंटों में हो...

पंजाबः 7 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 3 घंटों में हो सकती है बरसात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब के मालवा व दोआबा के जिलों में रात से बारिश हो रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने 7 जिलों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया है, जहां आने वाले तीन घंटों में बारिश के आसार हैं। जबकि अन्य जिलों में भी 50 प्रतिशत तक बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार भी पंजाब में बारिश की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग की तरफ से जारी हिदायत के अनुसार पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, रूपनगर, शहीद भगत सिंह नगर और होशियारपुर में अगले तीन घंटों में बारिश के आसार हैं और 40 किमी की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

वहीं, कपूरथला, तरनतारन, जालंधर, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर और पठानकोट में सुबह बारिश हुई। वहीं, इस साल पंजाब में मानसून सामान्य रहा है, लेकिन सितंबर महीने में अभी तक सामान्य से 12% कम बारिश रिपोर्ट की गई। वहीं जून महीने से अभी तक पंजाब में 404.5MM बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 4% कम है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब में रविवार भी 50-60 प्रतिशत तक बारिश के आसार बन रहे हैं। रविवार को लुधियाना, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला को छोड़ पूरे पंजाब में बारिश के आसार हैं। वहीं इसके बाद वीरवार तक पंजाब में बारिश का फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन गुरुवार से एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -