Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab: करोड़ों की ठगी के आरोप में Gulzar Group of Institutes का...

Punjab: करोड़ों की ठगी के आरोप में Gulzar Group of Institutes का मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आडिट में ठगी का खुलासा, देर रात कोलकाता से आई पुलिस और CID की टीम ने की कार्रवाई

लुधियानाः करोड़ों की ठगी के मामले में लुधियाना में प्रतिष्ठित गुलजार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट के मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार है। शनिवार देर रात कोलकाता से पुलिस और CID की टीम ने शहर में दस्तक दी। उन्हें सूचना थी कि गुलजार ग्रुप के मालिक शहर में है। पुलिस ने रेड कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। मालिकों की पहचान हरकीरत सिंह और गुरकीरत सिंह के रूप में हुई है। फिलहाल देर पुलिस ने अभी गुरकीरत सिंह का ही मैडिकल करवाया है।

दोनों भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने JIS ग्रुप कोलकाता के साथ 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी की है। आडिट के दौरान यह ठगी सामने आई है। कोलकाता से आई टीम ने दोनों भाइयों से करीब 1 घंटा थाना डिवीजन नंबर 5 में पूछताछ भी की। रात करीब 11.15 बजे पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल करवाया गया। टीम दोनों को आज अदालत में पेश करेगी। मामले संबंधी पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने देर रात तक चुप्पी साधी रखी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -