लुधियाना : महानगर में मामूली विवाद को लेकर एनआरआई पर तेजधार हथियारों से युवकों ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार दरेसी ग्राऊंड के बाहर श्री राम चेरीटेबल अस्पताल में एनआरआई दवाई लेने के लिए गया था। इसी दौरान वहां पर कार पार्किंग को लेकर उसका युवकों से विवाद हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि युवको ने उस पर तलवारों से हमला कर दिया।
इस दौरान युवक गंभीर घायल हो गया जिसे तुंरत अस्पताल भर्ती करवाया गया। इस संबंधी मामला दरेसी थाना नं. 4 में दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है एनआरआई. पर 2 से 3 युवको ने जानलेवा हमला किया है। हालांकि हमला करने वाले युवकों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
