Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस,...

Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः ग्यासपुरा के इलाके 33 फुटा रोड स्थित सरपंच कॉलोनी के रहने वाले युवक की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार 4 माह पहले ही वह उत्तर प्रदेश से काम के सिलिसले में शहर में आया था। मृतक की पहचान अमन सिंह के रूप में हुई है। अमन गत्ता फैक्ट्री में काम करता था और लुधियाना में वह मौसा-मौसी के पास रहता था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने अमन के माता-पिता को घटना संबंधी सूचित कर दिया है।

मृतक अमन के चचेरे भाई राहुल सिंह ने बताया कि वीरवार की सुबह बारिश होने के चलते अमन काम पर नहीं गया। उसके मौसा-मौसी रोजाना की तरह अपने काम पर गए हुए थे। मौसा जैसे ही घर पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अमन ने अपने कमरे को अंदर से कुंडी लगा रखी थी। उन्होंने आस-पड़ोस के लोगों की सहायता से दरवाजा तोड़ अंदर दाखिल हो देखा, तो अमन पंखे के साथ चुन्नरी के सहारे लटक रहा था।

परिवारिक सदस्यों ने तुरंत मामले की सूचना थाना डाबा की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी रखवा मृतक के परिजनों को सूचित किया। जिनके आने के बाद उनके बयान दर्ज कर मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंप दिया जायेगा। चचेरे भाई राहुल के अनुसार मृतक अमन अक्सर फोन पर किसी से बातें करता रहता था। जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिस को दी, पुलिस ने मृतक के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। जिसका लॉक खुलवाकर जांच कर अगली करवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -