.
LudhianaPunjab News: शादी के 3 महीने बाद महिला ने की आत्महत्या

Punjab News: शादी के 3 महीने बाद महिला ने की आत्महत्या

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना कूमकलां क्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है। मृतका के पति अनीश ने बताया कि उनकी शादी करीब तीन महीने पहले हुई थी। उनके अनुसार, घटना वाले दिन किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह अपने काम पर चला गया। शाम को जब वह वापस कमरे पर लौटा तो उसने पूजा को पंखे से लटका हुआ पाया।

अनीश ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया और उनकी मदद से पूजा के शव को नीचे उतारा। इसके बाद थाना कूमकलां पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी हरदीप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

बारिश को देखते हुए अधिकारी मुख्यालय न छोड़े – Ranbir Gangwa

जल निकासी के लिए मशीनरी व अन्य इंतजाम पूरी...

सोलर लाइटों से रोशन होंगे पंजाब के गांव, Aman Arora ने किया ऐलान

470 करोड़ रुपये की लागत से लगाई जाएंगी 3...

मुख्य सचिव ने प्रधान जनगणना अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

शिमला: मुख्य सचिव के.के. पंत ने यहां निदेशालय जनगणना...

मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि के तहत 1,500 मछुआरों को 3,500 रुपये प्रति लाभार्थी हस्तांतरित

मछुआरा समितियों पर लगाया गया जुर्माना माफ, कोल्ड स्टोरेज...

Punjab News: स्वतंत्रता दिवस की रिहर्सल में कई छात्राएं हुई बेहोश

मोगाः देश भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर...

बारिश को देखते हुए अधिकारी मुख्यालय न छोड़े – Ranbir Gangwa

जल निकासी के लिए मशीनरी व अन्य इंतजाम पूरी तरह तैयार रखें चंडीगढ़: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक...

सोलर लाइटों से रोशन होंगे पंजाब के गांव, Aman Arora ने किया ऐलान

470 करोड़ रुपये की लागत से लगाई जाएंगी 3 लाख लाइटें चंडीगढ़: पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री...

मुख्य सचिव ने प्रधान जनगणना अधिकारियों के राज्य स्तरीय सम्मेलन की अध्यक्षता की

शिमला: मुख्य सचिव के.के. पंत ने यहां निदेशालय जनगणना कार्य, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों में...

मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि के तहत 1,500 मछुआरों को 3,500 रुपये प्रति लाभार्थी हस्तांतरित

मछुआरा समितियों पर लगाया गया जुर्माना माफ, कोल्ड स्टोरेज पर सब्सिडी बढ़ाकर 80 प्रतिशत की शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह...