FirozpurPunjab News: 2 पक्षों में जमकर हुई मारपीट, घायल, देखें वीडियो

Punjab News: 2 पक्षों में जमकर हुई मारपीट, घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः शहर ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना को लेकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए है। जिसके बाद परिवार द्वारा मारपीट किए जाने के दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे है। पीड़ित काला सिंह के मुताबिक वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। पीड़ित का कहना हैकि उसका छोटा भाई बुरी संगत में पड़ गया है। जब पीड़ित काला सिंह और उनकी पत्नी, काला सिंह के भाई के साथ मामले को सुलझाने के बारे में बातचीत कर रहे थे, तब विरोधी पक्ष की पालो बाई उनके घर आ गई।

आरोप है कि पालो भाई उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगी। जहां एक मामूली बात से शुरू हुआ विवाद तेजी से बढ़ गया। ऐसे में दोनों पक्षों के लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए और इसके बाद हुई हाथापाई की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई। बता दें कि ये घटना 16 नवंबर सुबह करीब 10 बजे की है। पीड़ित काला सिंह और उनकी पत्नी ने विरोधी पक्ष पर कथित मारपीट का आरोप लगाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पति-पत्नी की जमकर पिटाई की जा रही है। घटना में घायल दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस मामले को लेकर जब विपक्षी पक्ष के घायल बलकार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित बलकार सिंह के मुताबिक दोपहर करीब 2 बजे जब वह गली से गुजर रहा था तो कुछ लोगों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उसे इलाज के लिए ममदोट सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान मामला पुलिस तक पहुंच गया है। पुलिस द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहन है कि मामले की छानबीन की जा रही है। दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.


Related Articles

Hot this week

CM Sukhu ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा...

Khatu Shyam Temple के पास Restaurant में लगी भीषण आग, हुए धमाके, देखें वीडियो

सीकरः राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम मंदिर के...

अब वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने पर लगा प्रतिबंध

गुजरात: गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति से...

CM Sukhu ने धर्मशाला मैराथन 2.0 का एंथम लॉन्च किया

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला...

CM Sukhu ने शाहपुर में 100 बिस्तर क्षमता के अस्पताल के नए भवन का किया लोकार्पण

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के शाहपुर में 11.50 करोड़ रुपये की लागत से...

Khatu Shyam Temple के पास Restaurant में लगी भीषण आग, हुए धमाके, देखें वीडियो

सीकरः राजस्थान के सीकर में खाटू श्याम मंदिर के एग्जिट गेट के पास रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई...

अब वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखने पर लगा प्रतिबंध

गुजरात: गुजरात सरकार ने निजी वाहनों पर जाति से जुड़े शब्द, नाम और प्रतीक प्रदर्शित करने पर रोक लगा...

Punjab News: श्री राम कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा, संगत ने किए हनुमान जी के दिव्य दर्शन, देखें वीडियो

पटियालाः आज से 28 नवंबर तक होने वाली श्री राम कथा के उपलक्ष में कलश यात्रा निकाली गई। इस...