फिरोजपुरः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत थाना सदर पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान 2 अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रमुख गुरविंदर कुमार ने बताया कि उन्हें एक मामले में ड्रोन एक्टिविटी के साथ नशे को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद बीएसएफ और पुलिस ड्रोन एक्टिविटी वाले गांव हजारां सिंह वाला पहुंची।
जहां बीएसएफ के साथ पुलिस ने एक संयुक्त अभियान चलाया। सयुक्त अभियान में खेतों की तलाशी के दौरान 790 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उधर, दूसरे मामले में पुलिस और बीएसएफ की ने गांव किलचे के खेतों में ड्रोन की गतिविधि दिखने पर खेतों में सर्च अभियान चलाया। यह सर्च ऑपरेशन बीएसएफ कंपनी कमांडेंट अर्जेश कुमार, बीओपी कसोके के जवानों और एडीएस वैन टीम द्वारा चलाया गया।
जहां सर्च अभियान के दौरान एक पैक्ट हेरोइन का बरामद हुआ। जिसकी जांच के दौरान पैकेट से 1.124 किलो हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद दो संदिग्ध घटना स्थल से काबू किया गया। जिसमें एक एसपी सिंह पुत्र अजीत सिंह उर्फ हैप्पी, निवासी गांव गणेशे वाले झूगा का बताया जा रहा है, जबकि दूसरा अज्ञात व्यक्ति है। दोनों के मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। हालांकि घटना के दौरान आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए।

