MohaliPunjab News: IAS अनुराग वर्मा सहित 3 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी,...

Punjab News: IAS अनुराग वर्मा सहित 3 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 3 वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया है। 1993 बैच के आइएएस अधिकारी अनुराग वर्मा, 1995 बैच की आइएएस अधिकारी जसप्रीत तलवार और 2004 बैच के आइएएस अधिकारी अर्शदीप सिंह थिंद शामिल हैं। 1993 बैच के आइएएस अधिकारी अनुराग वर्मा, जो अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्तीय आयुक्त राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, को अब अतिरिक्त मुख्य सचिव, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग लगाया गया है। वह अर्शदीप सिंह थिंद की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसके साथ ही उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव, परिवहन विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। यह प्रभार पहले वरुण रूजम के पास था। 1995 बैच की आइएएस अधिकारी जसप्रीत तलवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्तीय आयुक्त, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन नियुक्त किया गया है। वह अनुराग वर्मा की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके अलावा उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव, खान एवं भूविज्ञान तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव, न्याय का प्रभार भी दिया गया है।

2004 बैच के आइएएस अधिकारी अर्शदीप सिंह थिंद को प्रशासनिक सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग लगाया गया है। वह अजित बालाजी जोशी की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही थिंद को प्रशासनिक सचिव, योजना विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, जो अब तक जसप्रीत तलवार के पास था। उन्हें प्रशासनिक सचिव, बागवानी विभाग की जिम्मेदारी भी जारी रहेगी।

सरकार ने अजित बालाजी जोशी और वरुण रूजम के मौजूदा अतिरिक्त प्रभारों में भी बदलाव नहीं किया है। आदेश के अनुसार अजित बालाजी जोशी प्रशासनिक सचिव, कराधान विभाग के साथ प्रशासनिक सचिव, सहकारिता विभाग और अतिरिक्त प्रशासनिक सचिव, चुनाव (स्थानीय निकाय चुनाव विंग) का काम देखते रहेंगे। वहीं वरुण रूजम प्रशासनिक सचिव, खेल एवं युवा सेवाएं विभाग का काम संभालते रहेंगे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला...

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

शिमला: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज कहा कि...

Punjab News : चोरो ने Satyam Jewellers पर फेरा झाड़ू, देखे CCTV

मोहाली: खरड़ के मेन बाजार मे चोरो द्वारा सुनियारे की दुकान को निशाना बनाने का मामला सामने आया है।...

Punjab News : Flyover पर Dumper ने मचाया कहर, देखें वीडियो

5 गाड़ियों में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे चालक मोहाली: ज़ीरकपुर-अंबाला हाईवे पर डंपर चालक द्वारा कहर मचाने की खबर सामने...

अजौली मोड़-पोलियां सड़क के विस्तारीकरण के लिए 444 करोड़ रुपये स्वीकृत :मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 18 पुलों का निर्माण जारी, पेयजल, सिंचाई और बिजली क्षेत्र में भी बड़े प्रोजेक्ट ऊना: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री...

बदोली दोहरे हत्याकांड का आरोपित जरनैल सिंह गिरफ्तार, चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

दिवाली की रात थार गाड़ी से दंपति को कुचलने का आरोप, उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलते ही...