Himachal Govt
LudhianaPunjab News: दुकान से 5 किलो छोटी इलायची और नगदी लेकर चोर...

Punjab News: दुकान से 5 किलो छोटी इलायची और नगदी लेकर चोर फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः महानगर में चोरी की बढ़ रही वारदातों से दुकानदार भी परेशान होने लगे है। दरअसल, आए दिन चोर दुकानों और घरों को निशाना बना रहे है। वहीं ताजा मामला केसरगंज मंडी की मिर्च वाली गली में स्थित दुकान में चोरी का सामने आया है। जहां चोर जुनेजा ट्रेडर्स दुकान से नगदी और इलायची लेकर फरार हो गए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज और दुकान मालिक के अनुसार चोर करीब आधा घंटा दुकान खंगालते रहे।

जिसके बाद चोर 12 हजार रुपए नगदी और 5 किलो छोटी इलायची लेकर फरार हो गए। दुकानदार अजय जुनेजा ने बताया कि देर रात करीब ढाई बजे 2 चोर दुकान से सटी एक बंद पड़ी बिल्डिंग में दाखिल हुए। उन्होंने पहले उस बिल्डिंग का ताला तोड़ा और फिर वहां से रोशनदान काटकर दुकान में घुस गए। दुकान में दाखिल होते ही चोरों ने काउंटर पर रखे गल्ले और अलमारी के ताले तोड़ दिए। चोरों ने पूरी दुकान का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया और गल्ले में पड़ी करीब 12 हजार रुपए की नकदी समेट ली।

दुकानदार अजय ने बताया कि इस रास्ते से दोनों आरोपी आए थे उसी रास्ते से वापिस गए है उन्होंने पूरा आधा घंटा दुकान के अंदर छानबीन कि उसके बाद चले गए। सुबह 10 बजे जब उनकी दुकान के कर्मचारी ने शटर खोला तो पता चला। घटना की सूचना मिलते ही थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास की दुकानों और गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: एक्शन मोड मे आया सेहत विभाग, 65 किलो चमचम जब्त

पटियालाः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग एक्शन...

परिवार के 8 लोगों को गोलियों से भूना, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल, देखें वीडियो

बिलिंग्सः अमेरिका के मोंटाना के बिलिंग्स शहर में एक...

बारिश बनी आफत, धंसा सड़क का हिस्सा, सुरक्षा को लेकर DC ने जारी की एडवाजरी, देखें वीडियो

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे इलाके गुरुग्राम में बीते दूसरे...

Punjab News: एक्शन मोड मे आया सेहत विभाग, 65 किलो चमचम जब्त

पटियालाः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग एक्शन मोड में आ गया है। सेहत विभाग द्वारा लगातार मिठाई...

परिवार के 8 लोगों को गोलियों से भूना, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल, देखें वीडियो

बिलिंग्सः अमेरिका के मोंटाना के बिलिंग्स शहर में एक परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना...

बारिश बनी आफत, धंसा सड़क का हिस्सा, सुरक्षा को लेकर DC ने जारी की एडवाजरी, देखें वीडियो

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे इलाके गुरुग्राम में बीते दूसरे दिन भी लगातार तेज बारिश होती रही। सोमवार को शहर...

Punjab News: राजिंदरा अस्पताल के बाहर युवकों का हुड़दंग, एक-दूसरे पर चलाए लात-घूंसे, देखें वीडियो

पटियाला: सरकारी राजिंदरा अस्पताल के बाहर ढाबों के पास देर रात कुछ युवकों द्वारा हुड़दंग करने का मामला...