Himachal Govt
Nationalबारिश बनी आफत, धंसा सड़क का हिस्सा, सुरक्षा को लेकर DC ने...

बारिश बनी आफत, धंसा सड़क का हिस्सा, सुरक्षा को लेकर DC ने जारी की एडवाजरी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गुरुग्राम: दिल्ली से सटे इलाके गुरुग्राम में बीते दूसरे दिन भी लगातार तेज बारिश होती रही। सोमवार को शहर में करीबन 70 मिमी से ज्यादा बारिश से शहर में मुख्य जंक्शनों और कई जगहों पर जलभराव हो गया था हालांकि 24 घंटे के बाद भी हालात नहीं सुधर पाए हैं। ऐसे में बीते दिन मंगलवार को नेशनल हाइवे पर 48 पर पड़ने वाली इफको (IFFCO) चौक पर भी सड़क धंस गई थी। अधिकारियों ने बताया कि IFFCO चौक पर पड़ने वाले दिल्ली-जयपुर हाईवे के किनारे की सर्विस लेन का भी एक हिस्सा धंस चुका है जिसके कारण एक बड़ा गड्ढा बन गया है। इसकी सूचना मिलने के बाद गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी की टीम भी मौके पर पहुंच गई। शुरुआती जांच से यह पता चला है कि GMDA की सीवर लाइन में लीकेज के चलते सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई है। इससे सड़क की सतह धंस गई है।

बारिश के चलते खराब हुए हालात

बारिश के चलते गुरुग्राम जिला प्रशासन की पोल खुल गई है। सोमवार को सिर्फ 45 मिनट की बारिश हुई थी जिसके बाद सड़कों पर भारी पानी जम गया। पानी के चलते वाहन भी घंटों तक फंसे रहे। मंगलवार को शहर में दो जगहों पर सड़कें धंसने की खबरें आई हैं। इसके चलते भारी गाड़ियों के टायर फंस गए हैं और सड़कों और ड्रेनेज सिस्टम की हालत पर फिर से गंभीर सवाल उठ गए हैं। भारी बारिश के चलते नरसिंहपुर इलाके में NH-48 पर ड्रेनेज सिस्टम के पास एक ट्रक फंस गया। वहीं दूसरी इफ्को चौक पर सड़क पर एक बड़ा हिस्सा धंस चुका है। ऐसे में सड़क सुरक्षा के चलते बैरिकेड किया गया है।

बच्चे भी हुए परेशान

सोमवार को बारिश में स्कूल की बसे फंस गई थी। ऐसे में छोटे-छोटे बच्चे भी इसमें फंस रहे थे। वो भूख और प्यास के बीच में रोते हुए कैमरों में कैद हुए थे। गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद बिगड़े हालात के बीच में उपायुक्त ने बसों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी सुरक्षा शेयर की है। जलभराव वाले सुभाष चौक पर लगभग 15 गाड़ियां फंस गई और 300 से ज्यादा स्कूली बच्चे भी करीबन दो घंटे तक बसों के अंदर फंसे रहे।

डीसी ने एडवाइजरी की जारी

मॉनसून के चलते स्कूल बस सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने निर्देश भी दिए हैं। भारी बारिश के चलते बार-बार होने वाले जलभराव और ट्रैफिक जाम को देखते हुए गुरुग्राम के जिला मजिस्ट्रट और DDMA के चेयरमैन उत्तम सिंह (IAS) ने मॉनसून के मौसम में स्कूली छात्रों की सुरक्षित आवाजाही और छुट्टी के समय सुरक्षित तौर पर घर में वापसी करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा गुरुग्राम की ट्रैफिक पुलिस स्कूलों के साथ जलभराव वाले, धीमी गति वाले और साफ रास्तों के रियल टाइम जानकारी शेयर करेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

कोर्ट कांप्लेक्स को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी चेकिंग शुरू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने...

Punjab News: GMADA के खिलाफ आप सासंद कंग ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद...

नर्मदा दर्शन करने निकली महिला से ऑटो ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुरः पनागर से गौरीघाट नर्मदा दर्शन के लिए निकली...

Jalandhar News: National Highway के पास प्लाट से व्यक्ति का जला शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट...

कोर्ट कांप्लेक्स को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी चेकिंग शुरू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी लगातार मिल रही है। एक बार फिर जिला...

Punjab News: GMADA के खिलाफ आप सासंद कंग ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने गमाडा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।...

नर्मदा दर्शन करने निकली महिला से ऑटो ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुरः पनागर से गौरीघाट नर्मदा दर्शन के लिए निकली 30 वर्षीय महिला से ऑटो चालक ने दुष्कर्म, मारपीट और...

Jalandhar News: National Highway के पास प्लाट से व्यक्ति का जला शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास उसे समय दहशत का माहौल पैदा हो गया।...