Himachal Govt
LudhianaPunjab News: नगर निगम हाउस में भारी हंगामा, आप और भाजपा पार्षद...

Punjab News: नगर निगम हाउस में भारी हंगामा, आप और भाजपा पार्षद में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः निगम हाउस की बैठक और फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट कमेटी (F&CC) सदस्यों के चुनाव को लेकर शहर के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। जहां 2 मेंबरों का चुनाव के लिए रखी मीटिंग में हंगामा हो गया। मेयर इंदरजीत कौर की अगुआई में ये मीटिंग गुरुनानक देव भवन में रखी गई है। इस दौरान आम आदमी पार्टी के पार्षद अश्वनी शर्मा और भाजपा पार्षद गौरवजीत गोरा में हाथापाई हो गई। जिसके बाद बाकी मेंबरों और पुलिस ने बीचबचाव कर दोनों को छुड़ाया। मेंबरों के चुनाव को लेकर भाजपा पार्षदों की विधायक से बहस हो रही थी। इस दौरान मामला गरमा गया और हाथपाई होनी शुरू हो गई। दरअसल, कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिरोमणि अकाली दल के 45 पार्षदों ने एकजुट होकर मेयर को एक सांझा प्रस्ताव सौंपा है।

इस ज्ञापन में पार्षदों ने मांग की है कि F&CC के दो रिक्त पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह लोकतांत्रिक, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से कराई जाए। बताया जा रहा है कि विपक्षी पार्षद आज ही वोटिंग कराने पर अड़े हैं लेकिन मेयर का कहना है कि 29 अगस्त को वोटिंग होगी। नियम के अनुसार तीन दिन बाद वोटिंग होगी। इसके बाद मेयर इंद्रजीत कौर ने कहा कि ये चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। वहीं भाजपा पार्षदों ने कहा कि हम हाथ खड़े करके वोट करेंगे। हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले कांग्रेस पार्षद गौरव भट्‌टी ने कहा कि हाईकोर्ट ने 25 अगस्त यानी आज F&CC के नए मेंबरों के चुनाव के लिए कहा है न कि प्रक्रिया शुरू करने के लिए, इसलिए मेंबरों के लिए वोटिंग आज ही होनी चाहिए।

इस दौरान निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने कहा है कि मेयर इस चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी होंगे। हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। आम आदमी पार्टी में उम्मीदवारों को लेकर भारी कलह हो गया। आप ने फिर से विधायक पुत्रों अमन बग्गा और युवराज सिद्धू को F&CC मेंबरों के लिए उम्मीदवार बनाया है, जिसका हलका वेस्ट के पार्षदों ने विरोध कर दिया। निगम हाउस में पार्षदों की संख्या को देखते हुए आप के एक पार्षद का जीतना तय माना जा रहा है। जबकि दूसरे सदस्य के लिए आप, कांग्रेस और भाजपा के बीच टक्कर रहेगी।

कांग्रेस पार्षद और उम्मीदवार गौरव भट्‌टी का कहना है कि मेयर और कमिश्नर ने अगर म्यूनिसिपल एक्ट का उल्लंघन करके चुनाव करवाया तो वे फिर से हाईकोर्ट का रुख करेंगे। उन्होंने मेयर और कमिश्नर को साफ कहा कि चुनाव प्रक्रिया नियमों के तहत ही पूरी की जाए। पार्षदों का कहना है कि इस प्रस्ताव को नगर निगम के जनरल हाउस की अगली बैठक के मुख्य एजेंडे में शामिल किया जाना चाहिए और सदन के पटल पर इस पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पार्षदों ने मांग की है कि पूरी मतदान और मतगणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग (वीडियोग्राफी) कराई जाए। इसके साथ ही मतदान से पहले सभी पात्र पार्षदों को समय पर आधिकारिक चुनाव नोटिस जारी किया जाए।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

पीरनिगाह में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, 30 लोग हुए घायल, देखें वीडियो

तीन लोग PGI रेफर ऊना (सुशील पंडित): जिले के मशहूर...

Punjab News: पंजाबी गायक सहित ये दिग्गत नेता वारिस पंजाब दे में हो सकता है शामिल

बरनालाः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों...

Jalandhar News: SIR मामले में 75 वर्षीय पूर्व राजदूत को नोटिस जारी कर किया तलब

जालंधर, ENS: पंजाब में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के...

बीजिंग के उपराष्ट्रपति से मिले Ajit Dobhal, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने आज...

पीरनिगाह में गिरा श्रद्धालुओं से भरा ट्रक, 30 लोग हुए घायल, देखें वीडियो

तीन लोग PGI रेफर ऊना (सुशील पंडित): जिले के मशहूर धार्मिक स्थल पीरनिगाह में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया।...

Punjab News: पंजाबी गायक सहित ये दिग्गत नेता वारिस पंजाब दे में हो सकता है शामिल

बरनालाः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीति गरमाई हुई है। वहीं पंजाब की राजनीति...

Jalandhar News: नगर निगम हाउस मीटिंग में प्रस्ताव पास, कमिशनर संदीप ऋषि का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: रेडक्रॉस भवन में निगम हाउस की मीटिंग में भारी हंगामा हुआ। हालांकि भारी हंगामे के बीच मेयर...

Jalandhar News: SIR मामले में 75 वर्षीय पूर्व राजदूत को नोटिस जारी कर किया तलब

जालंधर, ENS: पंजाब में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के तहत, सेवानिवृत्त आईएफएस अधिकारी और भारत के पूर्व राजदूत 75...