Himachal Govt
Internationalपरिवार के 8 लोगों को गोलियों से भूना, मृतकों में 4 बच्चे...

परिवार के 8 लोगों को गोलियों से भूना, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिलिंग्सः अमेरिका के मोंटाना के बिलिंग्स शहर में एक परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना उस समय हुई जब परिवार के लोग एक साथ डिनर कर रहे थे। आरोपी ने सबको गोली मारने के बाद घर में आग लगा दी फिर खुद को भी शूट कर लिया।

आरोपी के अलावा मरने वाले लोग एक ही परिवार की चार पीढ़ियों से थे। इनमें 4 बच्चे भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक उन्हें रविवार शाम करीब 6 बजे घर से गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के पीछे से गोलियों की आवाज आ रही थी। घर के बाहर एक व्यक्ति घायल मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वही इस घटना का संदिग्ध माना जा रहा है।

घटना के दौरान 911 पर पुलिस को घर में गोली चलने और एक बच्चे के बेहोश होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। कुछ देर बाद एक और फायर इंजन भेजने को कहा गया। एमरजेंसी टीमें रविवार शाम करीब 6:10 बजे मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घर के बाहर एक व्यक्ति को देखा। इसी दौरान घर के अंदर से गोलियों की आवाज भी आ रही थी। आग तेजी से फैल रही थी, इसलिए दमकलकर्मी तुरंत घर के अंदर नहीं जा सके।

फायर चीफ मैट हॉपेल ने बताया कि आग तेजी से फैली और घर का बड़ा हिस्सा जल गया। आग बुझाने के लिए डाला गया पानी और जला हुआ मलबा जांच में परेशानी पैदा कर रहा है। इससे पुलिस को मौके से सबूत जुटाने में समय लग रहा है।

घर से तीन मकान दूर रहने वाले डेविड हिलर ने बताया कि रविवार शाम 6 बजे के बाद उन्हें पटाखों जैसी आवाज सुनाई दी। बाद में एक पड़ोसी ने फोन कर इलाके में गोलीबारी की जानकारी दी। हिलर ने बाहर निकलकर देखा तो पुलिसकर्मी हथियारों के साथ गाड़ियों की आड़ में खड़े थे और घर से काला धुआं उठ रहा था। पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध व्यक्ति मृतकों को जानता था, लेकिन हत्या के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

कोर्ट कांप्लेक्स को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी चेकिंग शुरू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने...

Punjab News: GMADA के खिलाफ आप सासंद कंग ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद...

नर्मदा दर्शन करने निकली महिला से ऑटो ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुरः पनागर से गौरीघाट नर्मदा दर्शन के लिए निकली...

Jalandhar News: National Highway के पास प्लाट से व्यक्ति का जला शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट...

कोर्ट कांप्लेक्स को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, तलाशी चेकिंग शुरू, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी लगातार मिल रही है। एक बार फिर जिला...

Punjab News: GMADA के खिलाफ आप सासंद कंग ने खोला मोर्चा, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने गमाडा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।...

नर्मदा दर्शन करने निकली महिला से ऑटो ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुरः पनागर से गौरीघाट नर्मदा दर्शन के लिए निकली 30 वर्षीय महिला से ऑटो चालक ने दुष्कर्म, मारपीट और...

Jalandhar News: National Highway के पास प्लाट से व्यक्ति का जला शव बरामद, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट के पास उसे समय दहशत का माहौल पैदा हो गया।...