Himachal Govt
LudhianaPunjab News: महिला ने बच्चों सहित लगाई नहर में छलांग, एक की...

Punjab News: महिला ने बच्चों सहित लगाई नहर में छलांग, एक की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः दुगरी इलाके में जहां ससुराल वालों की प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी। इस दुखद घटना में एक बच्चे की मौत हो गई है, जबकि महिला और उसके दूसरे बच्चे की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला पिछले कुछ समय से अपने ससुराल वालों से परेशान चल रही थी और इसी विवाद के चलते वह अपने मायके में रह रही थी।

बताया जा रहा है कि आज दूपहर महिला का देवर अपने कुछ दोस्तों के साथ उसके मायके पहुंचा और उसे जमकर धमकाया। देवर की इन धमकियों और मानसिक दबाव से महिला इस कदर टूट गई कि उसने यह खौफनाक कदम उठाने का मन बना लिया। वह अपने दोनों बच्चों को लेकर दुगरी नहर पर पहुंची और उनके साथ नहर में छलांग लगा दी।

महिला को बच्चों के साथ नहर में कूदता देख वहां मौजूद राहगीरों ने तुरंत बहादुरी दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को पानी से बाहर निकाला। राहगीरों की मदद से तीनों को तुरंत एक नजदीकी निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। महिला और उसके दूसरे बच्चे की हालत अभी भी बेहद नाजुक (सीरियस) बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

Punjab News: आज CM Mann करेंगे सत्कार सखियों का सम्मान

राखी पर्व पर एक लाख से अधिक महिलाओं के...

PIMS अस्पताल में मचा हड़कंप, AC का कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

इस्लामाबादः पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित एक सरकारी अस्पताल...

Punjab News: दुकान से 5 किलो छोटी इलायची और नगदी लेकर चोर फरार

लुधियानाः महानगर में चोरी की बढ़ रही वारदातों से...

भीषण हादसा : बस और ट्रक की टक्कर में पांच महिलाओं सहित 6 की मौत, देखें वीडियो

हैदराबादः तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक...

Punjab News: 44.5 किलो हेरोइन और 3 किलो आइस ड्रग बरामद, देखें वीडियो

फिरोजपुरः काउंटर इंटेलिजेंस ने बीएसएफ के साथ मिलकर...

Punjab News: आज CM Mann करेंगे सत्कार सखियों का सम्मान

राखी पर्व पर एक लाख से अधिक महिलाओं के खाते में आएंगे पैसे तरनतारनः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज...

PIMS अस्पताल में मचा हड़कंप, AC का कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की दर्दनाक मौत, देखें वीडियो

इस्लामाबादः पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित एक सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विभाग में लगी आग के कारण 15...

Punjab News: दुकान से 5 किलो छोटी इलायची और नगदी लेकर चोर फरार

लुधियानाः महानगर में चोरी की बढ़ रही वारदातों से दुकानदार भी परेशान होने लगे है। दरअसल, आए दिन चोर...

भीषण हादसा : बस और ट्रक की टक्कर में पांच महिलाओं सहित 6 की मौत, देखें वीडियो

हैदराबादः तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक निजी बस के ट्रक से टकराने से बस में सवार...