पटियाला: सरकारी राजिंदरा अस्पताल के बाहर ढाबों के पास देर रात कुछ युवकों द्वारा हुड़दंग करने का मामला सामने आया है। इस दौरान किसी बात को लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गया। इस दौरान एक-दूसरे पर घूंसे-मुक्के भी चलाए गए।
राजिंदरा अस्पताल के बाहर युवकों का हुड़दंग, एक-दूसरे पर चलाए लात-घूंसे pic.twitter.com/KHhK8jQsuc
— Encounter News (@encounternews2) August 26, 2026
स्थानीय लोगों के मुताबिक राजिंदरा अस्पताल के बाहर स्थित कुछ ढाबे देर रात तक खुले रहते हैं। इन जगहों पर नजदीकी हॉस्टलों में रहने वाले कुछ युवक देर रात खाना खाने के लिए पहुंचते है। आरोप है कि कई बार शराब पीने के बाद युवकों के बीच आपसी विवाद और लड़ाई-झगड़े की घटनाएं होती है।
लोगों का कहना है कि पुलिस की ओर से इन जगहों पर हुड़दंग न करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई बार चेतावनी भी दी जा चुकी है। इसके बावजूद आए दिन किसी न किसी तरह के विवाद की घटनाएं सामने आने से इलाके के लोगों में चिंता बनी हुई है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि देर रात तक खुलने वाले ढाबों की जांच की जाए और अस्पताल के बाहर रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।