Girl in a jacket
HomePunjabLudhianaPunjab News: गुरुद्वारा साहिब में घटना को अंजाम देता चोर काबू, देखें...

Punjab News: गुरुद्वारा साहिब में घटना को अंजाम देता चोर काबू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

2 दिन पहले भी सामान लेकर चोर हुआ था फरार

लुधियानाः जिले में आए दिन लूटपाट चोरी और स्नेचिंग की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला सजंय गांधी कालोनी से सामने आया है, जहां गुरुद्वारा सिंह सभा में चोरी की वारदात को अंजाम देने आए चोर को लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए काबू कर लिया। लोगों का कहना है कि 2 दिन पहले भी गुरुद्वारा साहिब में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान चोर गुरुद्वारा साहिब से बर्तन चोरी करके ले गए थे।


घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके चलते आज गुरुद्वारा साहिब प्रबंधकों द्वारा चोर को काबू करने के लिए चौकसी बढ़ाई गई थी। मामले की जानकारी देते हुए अमरिक सिंह ने कहा कि 2 दिन पहले चोर 2 पतीले और भट्ठी का स्टैंड चोरी करके ले गया था। जिसके बाद उन्होंने सेवादारों को चौकस रहने के लिए अपील की गई। इस दौरान आज फिर से चोर घटना को अंजाम देने के लिए आया था और उसे मौके पर काबू कर लिया गया। घटना की सूचना प्रभारी भूपिंदर को दे दी गई है। थाना प्रभारी ने टीम को मौके पर भेजा और चोर को काबू करके ले गई।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -