AdvertisementPunjab Government
AmritsarPunjab News: Airport के पास संदिग्ध ड्रोन की दिखीं एक्टिविटी, 3 उड़ानें...

Punjab News: Airport के पास संदिग्ध ड्रोन की दिखीं एक्टिविटी, 3 उड़ानें डायवर्ट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास देर रात संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी गई। जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर रनवे ऑपरेशंस कुछ समय के लिए रोक दिए गए, और अमृतसर आ रही 3 फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया। स्थिति की समीक्षा के बाद रात करीब सवा दस बजे हवाई सेवाएं बहाल कर दी गईं। मिली जानकारी के अनुसार एहतियातन रात 9:32 बजे अमृतसर आ रही 3 उड़ानों का रूट बदल दिया गया।

मलेशिया एयरलाइंस (MH-118) : कुआलालंपुर से अमृतसर-दिल्ली डायवर्ट। इंडिगो (6E-5028) : मुंबई से अमृतसर-चंडीगढ़ डायवर्ट। एयर इंडिया (AI-855) : दिल्ली से अमृतसर-वापस दिल्ली डायवर्ट किया गया। दरअसल, रात करीब 9 बजे राजासांसी के नजदीकी गांव में ड्रोन गतिविधि देखे जाने की सूचना मिली थी। जानकारी के मुतााबिक एयरपोर्ट परिसर और आसपास के आसमान में 2 से 3 संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तुएं उड़ती हुई दिखाई दीं। जिससे हड़ंकप मच गया। जवानों ने तुरंत इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी।

गौरतलब है कि इससे पहले पिछले महीने सितंबर में भी अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ड्रोन देखे गए थे। जिसके चलते एहतियात के तौर पर कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया था। एयरपोर्ट के आपरेशनल एरिया में 2 से 4 संदिग्ध ड्रोन देखे गए थे। रनवे के आस पास संदिग्ध गतिविधि दिखते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने अलर्ट जारी किया और सुरक्षा के मद्देनजर अमृतसर आने वाली 7 उड़ानों को दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए डायवर्ट कर दिया था।

 

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

भारतीय तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, 2 क्रू मेंबर लापता, देखें वीडियो

नई दिल्लीः ओमान के तट पर एक टैंकर पर...

Mini Cooper की टक्कर से 3 छात्रों की मौत, आरोपी बोला- पिता सब संभाल लेंगे, देखें CCTV

कोच्चिः केरल के कोच्चि स्थित नेदुंबस्सेरी में तेज रफ्तार...

Punjab News: अस्पताल में ED की Raid, जांच जारी

बठिंडाः बठिंडा के पार्क अस्पताल में ईडी ने सुबह-सुबह...

भारतीय तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, 2 क्रू मेंबर लापता, देखें वीडियो

नई दिल्लीः ओमान के तट पर एक टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर...

Jalandhar News: Birthday पर छात्रों में झड़प, चाकू से किया हमला, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी के अधीन आते शेर सिंह कॉलोनी पुल पर रविवार को छात्र मिलकर बर्थडे पार्टी...

Mini Cooper की टक्कर से 3 छात्रों की मौत, आरोपी बोला- पिता सब संभाल लेंगे, देखें CCTV

कोच्चिः केरल के कोच्चि स्थित नेदुंबस्सेरी में तेज रफ्तार Mini Cooper कार की टक्कर से स्कूटर सवार 3 विद्यार्थियों...

CJP से ध्रुव राठी ने तोड़ा नाता, बोले- मेरा पार्टी से आधिकारिक या संगठनात्मक संबंध नहीं

नई दिल्लीः देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी...