AdvertisementPunjab Government
NationalHighway पर ट्रक का कहर, 4 को कुचला, 3 की मौत, देखें...

Highway पर ट्रक का कहर, 4 को कुचला, 3 की मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मेरठ: सरधना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर दबथुआ गांव के पास ट्रक ने चार लोगों को कुचल दिया। इनमें से तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चौथे व्यक्ति का इलाज जारी है। तीनों मृतक एक हीं गांव दबथुआ के रहने वाले थे। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं लखनऊ में एक डीसीएम ने दो मासूमों को कुचल दिया, हादसे में दोनों की मौत हो गई। कानपुर में हुए एक एक्सीडेंट में युवक की बाल-बाल जान बच गई। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचना ​रमेश (55) पुत्र हरपाल जो कि मुरादनगर के किसान इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर कार्यरत थे।

दूसरे ​सुशील (47) पुत्र विजय निवासी दबथुआ थे। वह गांव में ही अपनी परचून की दुकान चलाते थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लिया। वहीं, घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे में जान गंवाने वाले रमेश मुरादनगर स्थित किसान इंटर कॉलेज में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। सुशील गांव में ही परचून की दुकान चलाते थे, जबकि अमर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

हादसे में घायल रोहित का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत कुमार ने बताया कि हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि रोहित घायल है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ACP मलिहाबाद ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चोकर लदी डीसीएम को जब्त कर थाने ले आया गया है। वाहन नंबर और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की पहचान कर ली गई है, उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

भारतीय तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, 2 क्रू मेंबर लापता, देखें वीडियो

नई दिल्लीः ओमान के तट पर एक टैंकर पर...

Mini Cooper की टक्कर से 3 छात्रों की मौत, आरोपी बोला- पिता सब संभाल लेंगे, देखें CCTV

कोच्चिः केरल के कोच्चि स्थित नेदुंबस्सेरी में तेज रफ्तार...

Punjab News: अस्पताल में ED की Raid, जांच जारी

बठिंडाः बठिंडा के पार्क अस्पताल में ईडी ने सुबह-सुबह...

भारतीय तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, 2 क्रू मेंबर लापता, देखें वीडियो

नई दिल्लीः ओमान के तट पर एक टैंकर पर ड्रोन हमले के बाद भारतीय नाविकों की सुरक्षा को लेकर...

Jalandhar News: Birthday पर छात्रों में झड़प, चाकू से किया हमला, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी के अधीन आते शेर सिंह कॉलोनी पुल पर रविवार को छात्र मिलकर बर्थडे पार्टी...

Mini Cooper की टक्कर से 3 छात्रों की मौत, आरोपी बोला- पिता सब संभाल लेंगे, देखें CCTV

कोच्चिः केरल के कोच्चि स्थित नेदुंबस्सेरी में तेज रफ्तार Mini Cooper कार की टक्कर से स्कूटर सवार 3 विद्यार्थियों...

CJP से ध्रुव राठी ने तोड़ा नाता, बोले- मेरा पार्टी से आधिकारिक या संगठनात्मक संबंध नहीं

नई दिल्लीः देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतरी...