AdvertisementPunjab Government
JalandharJalandhar News: Birthday पर छात्रों में झड़प, चाकू से किया हमला, पुलिस...

Jalandhar News: Birthday पर छात्रों में झड़प, चाकू से किया हमला, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी के अधीन आते शेर सिंह कॉलोनी पुल पर रविवार को छात्र मिलकर बर्थडे पार्टी में केक काटने के लिए गए थे। जहां चाकू पर युवक द्वारा हमला किया गया। वहीं इस घटना को लेकर एक परिवार ने आरोप लगाए है कि जिस नौजवान ने झगड़ा किया, उसे पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया, लेकिन उनका बेटा बर्थडे पर साथ गया था और उनके बेटे सहित अन्य बेटे को पुलिस उठाकर ले गई। वहीं दूसरे परिवार ने आरोप लगाए है कि मुझे 50 हजार रुपए दे दो, नहीं तो गौरव को उठवा दूंगा। आरोप अंकित पर परिजनों द्वारा लगाए जा रहे है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि दोस्तों के बीच केक काटने के दौरान मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा हिंसक हो गया, जिसमें एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। परिवार का कहना है कि जिसने नौजवान पर हमला किया, वह दोषी बाहर सरेआम घूम रहे है, लेकिन उनके बेटों को नाजायज फंसाया जा रहा है। ऐसे में में नामजद किए गए लड़कों के परिजनों ने लेदर कॉम्प्लेक्स पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन पर निष्पक्ष जांच न करने के आरोप लगाए।

आरोपी सागर और उसके भाई का कहना है कि पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने के बजाय बेकसूर युवकों और उनके परिवारों को प्रताड़ित कर रही है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस उनके घर में जबरन घुसी, अभद्रता की, मारपीट की और गाड़ी की चाबियां छीनकर उनके पिता को जबरन चौकी ले आई। आरोपी पक्ष ने इलाके के ही अंकित नाम के एक युवक पर आरोप लगाया कि उसने केस में नाम हटवाने और मामले को रफा-दफा करने के एवज में 50 हजार रुपए की मांग की थी।

परिजनों ने कहा कि जब उन्होंने गरीब होने और किराए के मकान में रहने की बात कहकर पैसे देने से मना कर दिया, तो रंजिश रखते हुए पुलिस को उनके घर लाकर बेकसूर युवकों को पकड़वा दिया। जिस लड़के ने मुख्य रूप से हमला किया था, वह खुलेआम घूम रहा है। मामले पर लेदर कॉम्प्लेक्स चौकी प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि पीड़िता सीमा के बयानों के आधार पर चार युवकों प्रयास, एलन, गैरी और गौरव के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

पुलिस अधिकारी ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं, जिनमें चारों युवक लड़ाई में शामिल दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि किसी के पास बेगुनाही के सबूत या वीडियो हैं, तो वे वरिष्ठ एसीपी के समक्ष अपना पक्ष रख सकते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

लूट का अनोखा तरीका: नाइटी पहनकर आए चोरों ने ATM से उड़ाया कैश, देखें वीडियो

हैदराबादः तेलंगाना के कामारेड्डी जिले से ATM लूट की...

Railway Road पर Fast-Food संचालक से मारपीट, 8 सैकेंड में जड़े 9 थप्पड़, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद: शहर के रेलवे रोड स्थित एक फास्ट फूड...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाई गोलियां

लुधियानाः मॉडल टाउन एक्सटेंशन इलाके में देर रात उस...

बच्चों के विवाद में 2 पड़ोसियों में हुई खूनी झड़प, 2 घायल, देखें वीडियो

बुलंदशहरः नगर कोतवाली के ततारपुर गांव में बच्चों की...

INDIA गठबंधन के नेताओं से ना मिलने की CJI सूर्यकांत ने बताई वजह, देखें वीडियो

नई दिल्लीः भारत के मुख्य न्यायाधीश ने INDIA ब्लॉक...

लूट का अनोखा तरीका: नाइटी पहनकर आए चोरों ने ATM से उड़ाया कैश, देखें वीडियो

हैदराबादः तेलंगाना के कामारेड्डी जिले से ATM लूट की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। रविवार...

Railway Road पर Fast-Food संचालक से मारपीट, 8 सैकेंड में जड़े 9 थप्पड़, देखें वीडियो

फर्रुखाबाद: शहर के रेलवे रोड स्थित एक फास्ट फूड की दुकान में दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने...

Punjab News: बाइक सवार बदमाशों ने इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाई गोलियां

लुधियानाः मॉडल टाउन एक्सटेंशन इलाके में देर रात उस समय दहशत का माहौल बन गया जब राइटवे वीजा कंसल्टेंट्स...

बच्चों के विवाद में 2 पड़ोसियों में हुई खूनी झड़प, 2 घायल, देखें वीडियो

बुलंदशहरः नगर कोतवाली के ततारपुर गांव में बच्चों की झड़प को लेकर विवाद हो गया। जहां 2 पड़ोसियों में...