AdvertisementPunjab Government
PathankotPunjab News: BJP रैली में हुआ माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने किया लाठीचार्ज,...

Punjab News: BJP रैली में हुआ माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पठानकोटः पंजाब को नशामुक्त बनाने और राज्य की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ बनाने के मकसद से भारतीय जनता पार्टी आज एक विशाल जन-अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता बंगौली चौक पर एकत्रित हुए। इस दौरान पुलिस फोर्स द्वारा बैरिकेडिंग लगाई हुई थी और कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोका जा रहा था। वही कालियां झंडियां लेकर कुछ अन्य लोग पहुंच गए। मौके पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हुई। जिसके बाद पुलिस को कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा। इसकी तस्वीरें भी साने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि पुलिस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं को पीछे किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर लोगों को भी खदेड़ा जा रहा है।

दरअसल आज जिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पठानकोट पहुंचे। बंगौली चौक में भाजपा और आप पार्टी के कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। एक ओर जहां आप पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे है, वहीं दूसरी ओर भाजपा पार्टी जिंदाबाद के नारे लगा जा रहे है। इस दौरान पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है ताकि माहौल खराब ना हो सके। माधोपुर में आयोजित विशाल रैली और यात्रा के औपचारिक शुभारंभ से ठीक पहले एक बेहद संवेदनशील कार्यक्रम रखा गया। दूसरी ओर आप पार्टी द्वारा शहर में पोस्टर लगाए गए। जिसमें भाजपा को लेकर कुछ सवाल लिखे गए। पहले सवाल में लिखा है कि भाजपा पार्टी अकाली दल के साथ मिलकर काले कानून वापिस क्यों लेकर आना चाहती है। दूसरे सवाल में लिखा है कि भाजपा पंजाब का पानी हरियाणा और राजस्थान को क्यों देना चाहती है। यह पोस्टर भाजपा के पंजाब यात्रा के बोर्ड के नीचे लगे मिले। हालांकि कुछ पोस्टर को फाड़ दिया गया है। वहीं आप पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी पंजाब के किसानों के लिए काले कानून लेकर आई। इस दौरान भाजपा द्वारा निकाली जाने वाली यात्रा को लेकर आप नेता द्वारा कहा गया कि वह दिखावा कर रही है। अकाली-भाजपा सरकार ही पंजाब में नशा लेकर आई थी और अब भाजपा द्वारा पंजाब में नशे के खिलाफ रैली निकाली जा रही है, लेकिन पंजाब के लोग भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर सवाल करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही वह पंजाब में रैली करने आ गए। इससे पहले भाजपा को पंजाब की याद क्यों नहीं आई। बंगाल की नीति पंजाब में भाजपा अपनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की सरकार पहली सरकार है जिसने 70 हजार लोगों को नौकरियां दी है। वहीं भाजपा की अन्य राज्यों में सरकार है, जिसमें बिहार और उतराखंड शामिल है और लोग खुद वहां के हालातों का जायजा ले सकते है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

AdvertisementPunjab Government

Related Articles

Hot this week

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार...

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल...

सचिन पायलट पहुंचे Jalandhar, पार्टी नेताओं से चुनाव बारे की चर्चा, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज पंजाब...

कृष्ण कुमार बेदी ने रोहतक के विशेष संस्थानों का किया दौरा

चंडीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण...

Haryana News: अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस सहित युवक गिरफ्तार

पंचकूलाः क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने थाना पिंजौर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर...

पंजाब में अवैध खनन के ख़िलाफ़ चार अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी

चंडीगढ़: पंजाब के खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने आज बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य में...

Punjab News: पंटून पुल के निर्माण के दौरान ‘हाइड्रा’ क्रेन पलटी, देखें वीडियो

गुरदासपुरः रावी नदी पर मकोरा पत्तन में पंटून पुल के निर्माण के दौरान एक हादसा हो गया, जब काम...

सचिन पायलट पहुंचे Jalandhar, पार्टी नेताओं से चुनाव बारे की चर्चा, देखें वीडियो

जालंधर: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट आज पंजाब दौरे के दौरान जालंधर पहुंचे। जहां पहुंचने पर कांग्रेस पार्टी...