Himachal Govt
Haryana GovtRanbir Gangwa ने सातरोड़ में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में की शिरकत

Ranbir Gangwa ने सातरोड़ में सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में की शिरकत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शुक्रवार को हिसार के सातरोड में नगर निगम द्वारा आयोजित सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री ने उपस्थित नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह सेवा, जनभागीदारी और समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के संकल्प को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है।

प्रदेश सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की और सभी से जनसेवा के इस संकल्प को मिलकर आगे बढ़ाने की अपील की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित नगर निगम मेयर प्रवीण पोपली ने सेवा संकल्प अभियान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आमजन से इसमें बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त डॉ वेद प्रकाश, एक्सईएन जयबीर डूडी, एक्सईएन अमित कौशिक, एमई अमित बेरवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति व अधिकारी उपस्थित रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत

भीलवाड़ाः राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बीगोद क्षेत्र में...

भिवानी में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित

चंडीगढ़: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश...

अम्बाला-शाहबाद क्षेत्र में 100 एकड़ भूमि पर साईलो गोदाम का प्रस्ताव तैयार

चण्डीगढ: सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल कौशिक ने...

800 करोड़ रूपये देकर SJVNL से वापस लेंगे धौलासिद्ध प्रोजेक्ट : CM Sukhu

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि...

दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत

भीलवाड़ाः राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बीगोद क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भीलवाड़ा-मांडलगढ़...

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सहारनपुर-कुरुक्षेत्र सड़क के यमुनानगर-रादौर खंड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं रादौर विधायक श्याम सिंह राणा ने सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड के यमुनानगर-रादौर...

भिवानी में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित

चंडीगढ़: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर की अध्यक्षता में भिवानी में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट...

अम्बाला-शाहबाद क्षेत्र में 100 एकड़ भूमि पर साईलो गोदाम का प्रस्ताव तैयार

चण्डीगढ: सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल कौशिक ने कहा कि अम्बाला शाहबाद बेल्ट पर किसानों के अनाज भण्डारण...