Himachal Govt
Unaराजभाषा हिन्दी पखवाड़ा पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा पर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भाषा एवं संस्कृति विभाग हिन्दी के संरक्षण एवं संवर्धन में निभा रहा महत्वपूर्ण भूमिका

ऊना,सुशील पंडित: भाषा एवं संस्कृति विभाग ऊना द्वारा राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा के अवसर पर लता मंगेशकर कला केंद्र, समूरकलां में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला भाषा अधिकारी निक्कू राम ने बताया कि इस दौरान विद्यालय स्तर पर भाषण, निबंध लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं, जिनमें जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 120 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ‘जनभाषा और राजभाषा के रूप में हिन्दी की दशा और दिशा’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में आर्यन मॉडल विद्यालय बंगाणा की छात्रा खुशी ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंगाणा के छात्र पियूष राणा ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर की छात्रा दृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सनाहल के छात्र प्रियांशु तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलरुही की छात्रा जसव्रीत ठाकुर चतुर्थ स्थान पर रहे।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता और हिन्दी का भविष्य’ विषय पर निबंध लिखे। इसमें आर्यन मॉडल विद्यालय बंगाणा की छात्रा राधिका ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मरवाड़ी की छात्रा सोनाली राणा ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समूरकलां की छात्रा रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय उच्च विद्यालय जनकौर की छात्रा पायल सैनी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोह की छात्रा निधि चतुर्थ स्थान पर रहीं।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठठ्ठल की छात्रा शगुन शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना-2 की छात्रा हेमापुरी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलरुही की छात्रा मनुबाला तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तलाई की छात्रा पलक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चताड़ा की छात्रा पलक धीमान, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय समूरकलां की छात्रा दीक्षा शर्मा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौलतपुर चौक की छात्रा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुबारकपुर की छात्रा पलक तथा आर्यन मॉडल विद्यालय बंगाणा की छात्रा अनुष्का राणा चतुर्थ स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय से डॉ. शाकुन्तला देवी राणा, राजकीय कन्या महाविद्यालय ऊना से डॉ. ओंकार सिंह, राजकीय महाविद्यालय ऊना से सुश्री श्रेयसी, राजकीय महाविद्यालय धनेटा से डॉ. प्रीतम चंद तथा राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से सेवानिवृत्त डॉ. प्रकाश चंद ठाकुर उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला ऊना के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Himachal Govt

Related Articles

Hot this week

मुकाबले बच्चों में रचनात्मकता और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देते हैं – Rajesh Nagar

चंडीगढ़: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों...

दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत

भीलवाड़ाः राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बीगोद क्षेत्र में...

भिवानी में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित

चंडीगढ़: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश...

अम्बाला-शाहबाद क्षेत्र में 100 एकड़ भूमि पर साईलो गोदाम का प्रस्ताव तैयार

चण्डीगढ: सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल कौशिक ने...

मुकाबले बच्चों में रचनात्मकता और सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देते हैं – Rajesh Nagar

चंडीगढ़: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि स्कूलों को...

दर्दनाक हादसाः तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और बेटे की मौत

भीलवाड़ाः राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बीगोद क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। भीलवाड़ा-मांडलगढ़...

कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सहारनपुर-कुरुक्षेत्र सड़क के यमुनानगर-रादौर खंड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

चंडीगढ़: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं रादौर विधायक श्याम सिंह राणा ने सहारनपुर-कुरुक्षेत्र रोड के यमुनानगर-रादौर...

भिवानी में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित

चंडीगढ़: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर की अध्यक्षता में भिवानी में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट...