जालंधर, ENS: ऑटो में लोगों से लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 25 वर्षीय रितिक राज उर्फ ननू पुत्र राज कुमार निवासी लसूड़ी मोहल्ला और 22 वर्षीय सूरज पुत्र राज कुमार निवासी लसूड़ी मोहल्ला के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से ऑटो नंबर PB08-FV-5083, 03 ग्राम 0.80 मिलीग्राम सोने की वालिया और 3 खुली नशीली गोलियां बरामद हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रितिक के खिलाफ थाना 5 में पहले भी एक मामला दर्ज है। दरअसल, 15 सितंबर 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि धोबी घाट के पास नक़ोदर चौक ऑटो चालक और उसका साथी महिला के कान से सोने की बालियां छीनकर फरार हो गए।
एसआई अमरजीत सिंह समेत कर्मचारियों घटना स्थल पर पहुंचे तो मुकेरीयां की रहने वाली पीड़िता सतीश देवी ने बताया कि वह सुबह 11:30 बजे अपने गांव से दवाइयां लेने के लिए जालंधर आई थीं। इस दौरान बस स्टैंड से ऑटो में बैठकर सिविल अस्पताल जलंधर जा रही थीं कि ऑटो ड्राइवर और उसके साथ बैठे लड़के ने ऑटो धोबी घाट के पास सविधान चौक (नक़ोदर चौक) की ओर ऑटो मोड़ लिया। इस दौरान उसने ऑटो खराब होने का बहाना लगाकर किसी और ऑटो में बैठाने को कहा। जब सतीश देवी ने पैसे देने शुरू किए तो ऑटो चालक ने ऑटो से उतरकर उसके दोनों कानों से सोने की बालियां खींच लीं और उसे धक्का मार दी। जिसके बाद ऑटो नंबर PB08-FV-5083 पर सवार होकर दोनों मौके से भाग गए।
पीड़िता के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए एसआई अमरजीत सिंह ने मुकदमा नंबर 124 दिनांक 15.09.2026 को धारा 304(2), 3(5) भादवि थाना डिवीजन नंबर 4 के अंतर्गत दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान 15.09.2026 को एसआई अज़मीर लाल के नेतृत्व में, एसआई अमरजीत सिंह थाना डिवीजन नंबर 4 जलंधर ने खुफिया स्रोतों का उपयोग कर और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर गुप्त सूचना के आधार पर रितिक राज उर्फ ननू और सूरज के घर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात के समय छीनी गई सोने की 3 ग्राम 0.80 मिलीग्राम वालियां और ऑटो नंबर PB08-FV-5083 रंग नीला व सफेद और नशीली गोलियां बरामद की। आरोपियों से अन्य वारदातें को लेकर गहराई से पूछताछ की जा रही है।