Girl in a jacket
HomePunjabAmritsarPunjab News: शर्मनाक! BRTS के कर्मचारी ने बुजुर्ग की पगड़ी उतार करवाई...

Punjab News: शर्मनाक! BRTS के कर्मचारी ने बुजुर्ग की पगड़ी उतार करवाई सफाई, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः बीआरटीएस के एक कर्मचारी की शर्मनाक हरकत सामने आई है। जिसमें एक बुजुर्ग की बीआरटीएस कर्मचारी की ओर से पगड़ी उतार कर करवाई फर्श की साफ-सफाई करवाई गई। जानकारी अनुसार अमृतसर के बीआरटीएस लेन पर अचानक बीमार हालत में एक बुजुर्ग ने पेशाब कर दिया था।

मौके पर मौजूद बीआरटीएस के एक कर्मचारी ने देख लिया। जिसके बाद बुजुर्ग की पगड़ी उतारकर उससे सफाई करवाई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गर्मा गया। हर तरफ इसकी निंदा हो रही है। मामला सिख जत्थेबंदियों तक पहुंचा तो उन्होंने मौके पर पहुंच बुजुर्ग से घटना की जानकारी ली।

बुजुर्ग ने रोते हुए अपनी दर्द भरी कहानी सुनाई। जिसके बाद सिख जत्थेबंदियों और अन्य लोगों ने उसे पूरा मान सम्मान देते हुए दोबारा उसके सिर पर पगड़ी सजाई गई। बीआरटीएस कर्मचारी ने भी अपनी इस गलती के लिए माफी मांगी और कहा कि जत्थेबंदियों की ओर से जो भी सेवा लगाई जाएगी वह उसे निभाएंगे।

- Advertisement -
Girl in a jacket

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -